'हम भारत से बहुत प्यार करते हैं', ट्रंप के ऊर्जा मंत्री को क्यों आ रही इंडिया की याद? 25 प्रतिशत टैरिफ पर ऐसे घुमाई बात

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने भारत को अमेरिका का सबसे शानदार सहयोगी बताया है। उन्होंने कहा है कि हम भारत से बहुत प्यार करते हैं।

PM Modi and Donald Trump
PM Modi and Donald Trump (File Photo) | Image: Narendra Modi/Facebook

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने भारत को अमेरिका का सबसे शानदार सहयोगी बताया है। उन्होंने कहा है कि हम भारत से बहुत प्यार करते हैं।

इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि अमेरिका भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को हटाने को लेकर पुनर्विचार कर सकता है। इस दौरान ये भी बात सामने आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मीटिंग भी हो सकती है। हालांकि, अभी ये कन्फर्म नहीं है।

क्या बोले ट्रंप के ऊर्जा मंत्री?

ट्रंप के ऊर्जा मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैंने अपने पद पर आने के बाद शुरुआती समय से ही भारत के साथ काम किया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत अमेरिका का शानदार सहयोगी है और तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत का बहुत बड़ा फैन हूं और हम भारत से बहुत प्यार करते हैं। हम भारत के साथ और अधिक ऊर्जा व्यापार और बातचीत की उम्मीद करते हैं।

Advertisement

25 प्रतिशत टैरिफ के सवाल पर क्या बोले राइट?

इस दौरान अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के मुद्दे पर भी सवाल किया गया। इसपर उन्होंने कहा कि भारत इस मुद्दे के बीच में फंस गया है। इस दौरान उन्होंने ट्रंप की तारीफ भी की और कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा दुनिया में शांति लाना है।

मार्को रुबियो ने क्या कहा था?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया था कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन रूसी तेल की खरीद पर भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को ठीक करने के लिए तैयार हो सकता है। रुबियो ने कहा कि हालांकि अमेरिका ने भारत के खिलाफ कदम उठाए हैं, लेकिन "हमें उम्मीद है कि हम इसे ठीक कर सकते हैं।"

Advertisement

ये भी पढ़ेंः BREAKING: भारत ने पहली बार रेल लॉन्चर से दागी अग्नि प्राइम मिसाइल

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड