Iran US War: 'ईरान से कुछ देर पहले फोन आया, अब वो फिर से...', युद्ध की आहट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- वे थोड़े पागल हैं
ईरान पर हमले को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम पहले ही सैन्य रूप से जीत चुके हैं। उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। मगर वो थोड़े पागल किस्म के हैं। वे काबू से बाहर हैं।"
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे पर फिर से हमले शुरू कर दिया। होर्मुज में जहाजों पर हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर भारी तबाही मचा दी। ईरान ने भी अमेरिका को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अब मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।
ईरान के साथ अमेरिका का तनाव फिर से चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप ने सीजफायर खत्म करने का ऐलान कर दिया। इस घोषणा के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कई शहरों पर भारी बमबारी शुरू कर दी। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन में यात्रा के दौरान पत्रकारों से कहा कि ईरानी अधिकारियों ने उन्हें फोन किया था और वे फिर से समझौता करना चाहते हैं।
ईरान से कुछ देर पहले ही फोन आया-ट्रंप
ईरान पर हमले को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम पहले ही सैन्य रूप से जीत चुके हैं। उनके पास बहुत कम बचा है। उन्होंने कुछ देर पहले ही फोन किया था। वे फिर से डील करना चाहते हैं। मगर अब मुझे यह नहीं पता कि क्या वे डील करने के लायक हैं। मुझे नहीं पता कि वे डील का पालन करेंगे या नहीं।"
ईरान फिर से बातचीत करना चाहता है-ट्रंप
पत्रकार ने ट्रंप से सवाल किया, "अगर ईरान इतनी बुरी तरह से डील करना चाहता है, तो आपको क्या लगता है कि उन्होंने कमर्शियल जहाजों पर हमला क्यों किया?" वे कहते हैं, "वे थोड़े पागल किस्म के हैं। वे काबू से बाहर हैं। लेकिन वे डील करना चाहते हैं।"
Advertisement
मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात
बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों से गुस्साए अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिकी सेना ने चाबहार बंदरगाह से लेकर बंदर अब्बास तक ईरानी ठिकानों पर जमकर बमबारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों से ईरान को भारी नुकसान हुआ है। ट्रंप ने एक दिन पहले ही ऐलान किया था कि ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर समझौता समाप्त हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि अमेरिकी हमलों के बाद ईरान बैकफुट पर आ गया है। मगर, ईरान ने हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने का ऐलान कर दिया है।