अपडेटेड 27 July 2025 at 10:00 IST

Thailand-Cambodia Clash: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी ने दिखाया असर! कंबोडिया के बाद थाईलैंड भी सीजफायर के लिए तैयार

अमेरिका के दखल देने के बाद थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही युद्ध रुकने की उम्मीद है। ट्रंप ने बताया कि दोनों पक्ष तत्काल युद्धविराम और शांति चाहते हैं।

Donald Trump
Donald Trump | Image: X

Donald Trump: अमेरिका के दखल देने के बाद थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही युद्ध रुकने की उम्मीद है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से फोन पर मध्यस्थता को लेकर बातचीत की। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि दोनों पक्ष तत्काल युद्धविराम और शांति चाहते हैं। जब शांति स्थापित हो जाएगी, तो मैं दोनों देशों के साथ अपने व्यापारिक समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक हूं!

'दोनों पक्ष तत्काल युद्धविराम चाहते हैं'

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा, 'अभी-अभी कंबोडिया के प्रधानमंत्री से मेरी अच्छी बातचीत हुई और मैंने उन्हें थाईलैंड और उसके कार्यवाहक प्रधानमंत्री के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया। दोनों पक्ष तत्काल युद्धविराम और शांति चाहते हैं।'

'दोनों देशों के साथ समझौता करना सम्मान…'

उन्होंने आगे लिखा,'वे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 'व्यापारिक वार्ता' पर भी वापस आना चाहते हैं, जो हमें लगता है कि तब तक अनुचित है जब तक लड़ाई बंद नहीं हो जाती। वे तुरंत मिलने और युद्धविराम और अंततः शांति स्थापित करने पर सहमत हुए हैं! दोनों देशों के साथ समझौता करना सम्मान की बात थी।'

Advertisement

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, 'उनका एक लंबा और गौरवशाली इतिहास और संस्कृति है। उम्मीद है कि आने वाले कई सालों तक वे साथ-साथ रहेंगे। जब सब कुछ हो जाएगा और शांति स्थापित हो जाएगी, तो मैं देखूंगा।'

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री ने दी ये जानकारी

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तत्काल युद्धविराम लागू करने का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि उनका कहना है कि कंबोडिया को गंभीरता दिखानी होगी।

Advertisement

थाई विदेश मंत्रालय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘विदेश मंत्रालय यह सूचित करना चाहता है कि कुछ समय पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया था कि थाईलैंड और कंबोडिया तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो जाएं। कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि थाईलैंड सैद्धांतिक रूप से युद्धविराम पर सहमत है। हालांकि, थाईलैंड कंबोडियाई पक्ष की ओर से भी ईमानदार इरादे की उम्मीद करेगा।’

आगे लिखा है, 'वर्तमान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से अनुरोध किया कि वे कम्बोडियाई पक्ष को यह बताएं कि थाईलैंड युद्ध विराम और संघर्ष के अंतिम शांतिपूर्ण समाधान के लिए उपाय और प्रक्रियाएं लाने हेतु जल्द द्विपक्षीय वार्ता आयोजित करना चाहता है।'

थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से थाईलैंड ने कंबोडिया के बॉर्डर में घुसकर फु मकुएआ चोटी पर कब्जा कर लिया था। इसी के बाद दोनों देशों के बीच झड़पें हो गईं। 

यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर में मेक इन इंडिया की ताकत दुनिया ने देखी', तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 July 2025 at 07:28 IST