अपडेटेड 26 July 2025 at 22:52 IST
'ऑपरेशन सिंदूर में मेक इन इंडिया की ताकत दुनिया ने देखी', तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत तैयार किए गए हथियारों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने और दुश्मनों की नींद उड़ाने में अहम भूमिका निभाई।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत तैयार किए गए हथियारों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने और दुश्मनों की नींद उड़ाने में अहम भूमिका निभाई। तमिलनाडु में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु का वादा किया।
उन्होंने कहा, “यह भारत पर दुनिया के बढ़ते विश्वास और भारत के नए आत्मविश्वास का प्रतीक है। इसी आत्मविश्वास के साथ, हम एक विकसित भारत, एक विकसित तमिलनाडु का निर्माण करेंगे। आज भगवान रामेश्वर और तिरुचेंदूर मुरुगन के आशीर्वाद से, थूथुकुडी में विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है।”
कारगिल के वीरों को किया नमन
पीएम मोदी ने कहा, आज कारगिल विजय दिवस है, मैं सर्वप्रथम कारगिल के वीरों को नमन करता हूं, शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। मेरा सौभाग्य है कि चार दिन के विदेश प्रवास के बाद मुझे सीधे भगवान रामेश्वर की इस पावन भूमि पर आने का अवसर मिला। विदेश प्रवास के दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है।
Advertisement
ये भारत पर दुनिया के बढ़ते भरोसे और भारत के नए आत्मविश्वास का प्रतीक है। इसी आत्मविश्वास से हम विकसित भारत बनाएंगे, विकसित तमिलनाडु बनाएंगे। "यह भारत पर दुनिया के बढ़ते विश्वास और भारत के नए आत्मविश्वास का प्रतीक है। पिछले साल फरवरी में, मैंने तमिलनाडु के थूथुकुडी में सैकड़ों करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।
मैंने वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की भी आधारशिला रखी। आज, मैं 4,800 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहा हूं। मैं इन महत्वपूर्ण पहलों के लिए तमिलनाडु के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। बुनियादी ढांचा और ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ हैं।
Advertisement
पीएम मोदी ने कहा, महाकवि श्री सुब्रमण्यम भरतियार का जन्म भी इसी महान भूमि पर हुआ था। उनका न केवल थूथुकुडी से गहरा नाता था, बल्कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से भी उतना ही गहरा नाता था। काशी-तमिल संगमम जैसी पहलों के माध्यम से, हम अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को निरंतर सुदृढ़ कर रहे हैं। इन 11 वर्षों में, ऊर्जा और बुनियादी ढाँचे पर हमारा ध्यान तमिलनाडु के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है।
आज भारत सरकार का मेक इन इंडिया और मिशन मैन्युफेक्चरिंग पर बहुत जोर है। आप सभी ने अभी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेक इन इंडिया की ताकत देखी है। आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने में मेड इन इंडिया हथियारों की बड़ी भूमिका रही है। भारत में बने हथियार आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ाए हुए हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 22:52 IST