हैवानियत से कांपा बिहार! होमगार्ड भर्ती में दौड़ने के दौरान बेहाश हुई महिला, अस्‍पातल ले जाते समय एंबुलेंस में हुआ गैंगरेप

बिहार के गया में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। होमगार्ड बहाली में आई एक महिला अभ्यर्थी के साथ एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar police Home guard aspirant alleges gang-rape in ambulance
हैवानियत से कांपा बिहार! होमगार्ड भर्ती में दौड़ने के दौरान बेहाश हुई महिला, अस्‍पातल ले जाते समय एंबुलेंस में हुआ गैंगरेप | Image: Pixabay/ANI

बिहार के गया में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। होमगार्ड बहाली में आई एक महिला अभ्यर्थी के साथ एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना बोधगया के बीएमपी-3 खेल मैदान की है। यहां 25 जुलाई को महिला होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ हो रही थी। 

इसी दौरान इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अभ्यर्थी दौड़ते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस मंगवाई और महिला को मगध मेडिकल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। 
 
पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया और उसका बयान भी दर्ज किया गया है। पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, युवती को एम्बुलेंस में ले जाते वक्त कुछ देर के लिए होश आया था। बाद में उसने अधिकारियों को बताया कि उसी एम्बुलेंस में 3 से 4 लोगों ने मिलकर उसके साथ रेप किया।
 
2 घंटे के अंदर रेपिस्‍ट गिरफ्तार

शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के 2 घंटे के अंदर एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

20 मिनट के रास्‍ते में गैंगरेप

बता दें कि, बीएमपी-3 मैदान से मगध मेडिकल अस्पताल तक का सफर महज 20 मिनट का है, लेकिन इसी 20 मिनट के भीतर एंबुलेंस में ड्राइवर और टेक्नीशियन ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि जब एंबुलेंस जैसे सेवा से जुड़ी सुविधा भी सुरक्षित नहीं रही तो महिलाओं के लिए हालात कितने भयावह हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घिनौनी हरकत न कर सके।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- हनीमून पर हुई हत्या के बाद भटक रही राजा रघुवंशी की आत्मा! जिस खाई से बरामद हुई लाश, वहां पूजा कराना चाहता है परिवार; सोनम पर बड़ा खुलासा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड