अपडेटेड 14 December 2025 at 17:21 IST

Bondi Beach Shooting: जब गोलियां बरसा रहे थे आतंकी, शख्स ने दिखाई बहादुरी, पीछे से हमलावर को पकड़ा और फिर... VIDEO

Australia, Sydney Bondi Beach Shooting news: सिडनी के बॉन्डी बीच पर फायरिंग के दौरान एक निहत्थे युवक ने जान की परवाह किए बिना शूटर को दबोच लिया और उसकी गन छीनकर उस पर ही तान दी। शख्स की बहादुरी से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Australia, Sydney Bondi Beach Shooting
Australia, Sydney Bondi Beach Shooting | Image: X

Australia, Sydney Bondi Beach Shooting news: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रविवार, 14 दिसंबर को हुए आतंकी हमले ने दुनिया को दहला दिया। बॉन्डी बीच पर दो हमलावरों ने त्योहार मना रहे यहूदियों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, घटना में करीब 29 लोग घायल भी हुए हैं। मारे गए लोगों में एक हमलावर भी शामिल बताया जा रहा है, जबकि दूसरे संदिग्ध की हालत गंभीर है। इस बीच एक शूटर की पहचान 24 साल के नवीद अकरम के तौर पर हुई है।  

बॉन्डी बीच पर जिस वक्त ये हमला हुआ वहां यहूदी हनुक्का त्योहार का जश्न मना रहे थे। इस वजह से बीच पर करीब 2 हजार की संख्या में लोग मौजूद थे। जैसे ही गोलियां चलनी शुरू हुई, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चारों ओर चीख पुकार मचने लगीं। लोग जान बचाने के लिए उधर-इधर भागने लगे।

एक हमलावर की पहचान आई सामने

पुलिस ने सिडनी हमले को 'आतंकवादी घटना' घोषित तक दिया है। वहीं, दोनों हमलावरों में से एक का नाम और तस्वीर सामने आई है। उसका नाम नवीद अकरम और उम्र 24 साल बताई जा रही है। दूसरे संदिग्ध की पहचान अबतक सामने नहीं आई है।

वीडियो में गोलियां बरसाते दिखे हमलावर

बॉन्डी बीच पर हुए हमले के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में काले कपड़ों में दो हमलावरों को गोलबारी करते देखा जा सकता है। इनके हाथों में राइफल नजर आ रही हैं और हमलावर ऊंचाई वाली जगह पर जाकर आम लोगों को निशाना बनाते दिख रहे हैं।

Advertisement

शख्स ने जाबांजी दिखाकर बचाई कई लोगों की जान

इस भयावह घटना के बीच एक युवक की जाबांजी भी दिखाई, जिसने हमलावर को पीछे से पकड़ लिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावर पेड़ के पीछे छिपकर लोगों पर गोलियां बरसा रहा है। इस बीच एक निहत्था शख्स हिम्मत जुटता है और पीछे से जाकर हमलावर को पकड़ लेता है और उससे भिड़ जाता है। शख्स हमलावर का हथियार छीनकर उस पर ही बंदूक तान देता है। इसके बाद मजबूरन हमलावर को पीछे हटना पड़ता है। इस बीच उसका दूसरा साथी गोलियां चलाने लगता है।

जिस शख्स ने इस घटना के बीच यूं जाबांजी दिखाई उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। उसके सामने मौत खड़ी थी, फिर भी वो डरा नहीं और हमलावर को पकड़कर न जाने कितनी जानें बचा ली। अगर वो ऐसा नहीं करता, तो शायद मरने वालों की संख्या बढ़ जाती है। सोशल मीडिया पर लोग शख्स की बहादुरी की खूब सराहना करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Australia: यहूदियों का त्योहार और 2000 से अधिक लोगों की भीड़... सिडनी के बॉन्डी बीच पर फायरिंग में 10 की मौत, ऐसे दिया हमले को अंजाम

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 December 2025 at 17:02 IST