अपडेटेड 18 March 2025 at 17:35 IST

9 महीने बाद सुनीता विलियम्स धरती पर करेंगी लैंड, देश में क्यों है इतना जोश; क्या है भारत कनेक्शन?

9 महीने बाद सुनीता विलियम्स धरती पर लैंड कर रही हैं। भारत में भी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर काफी जोश है। जानें क्या है सुनीता का भारत से कनेक्शन?

Sunita Williams Return To Earth
सुनीता विलियम्स | Image: Nasa

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स 19 मार्च तड़के करीब 9 महीने बाद पृथ्वी पर लैंड करने जा रही हैं। बता दें, जून 2024 में केवल 7 दिनों के लिए सुनीता नासा के इस मिशन पर गई थीं। हालांकि, कुछ दिक्कत की वजह से उनकी वापसी होने में इतना लंबा वक्त लग गया। हालांकि, लंबे वक्त का इंतजार अब खत्म हो चुका है। दुनिया के अन्य देशों के साथ-साथ भारत में भी काफी जोश का माहौल है। क्या आप जानते हैं कि सुनीता विलियम्स का भारत के साथ खास नाता है।

19 सितंबर, 1965 को भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का जन्म अमेरिका के ओहियो में हुआ था। वैसे तो सुनीता अमेरिकी नारिक हैं, लेकिन उनकी जड़ें भारत में है। दरअसल, सुनीता के पिता डॉ दीपक पंड्या एक गुजराती थे। हालांकि, पेशे से वो भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर थे। वहीं उनकी मां बोनी पंड्या स्लोवाकिया देश की रहने वाली थी। सुनीता के पिता भारतीय थे, लेकिन उन्होंने विदेशी महिला से शादी की। इस वजह से उनका भारत के साथ गहरा रिश्ता है।

पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र

पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्‍स को पत्र लिखा है। उन्‍होंने कहा, "भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के पत्र को शेयर करते हुए करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट किया, “जबकि पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस बेटी के लिए अपनी चिंता इस तरह व्यक्त की है।”

कब और कितने बजे होगी सुनीता की वापसी

भारतीय समयानुसार, आज (18 मार्च) सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अनडॉक किया जाएगा, जिसका मतलब है कि ड्रैगन कैप्सूल ISS से अलग होगा। इसके बाद 19 मार्च को सुबह लगभग 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा।

Advertisement

ड्रैगन कैप्सूल से होगी वापसी

जानकारी के मुताबिक, ड्रैगन का अनडॉकिंग विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जिसमें अंतरिक्ष यान की तैयारी से लेकर मौसम समेत अन्य चीजें शामिल हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए स्पेस एक्स के ड्रैगन क्रू कैप्सूल को चुना है जो कि बनने के बाद से 49 बार लॉन्च हो चुका है। रिपोट्स के मुताबिक, ड्रैगन क्रू कैप्सूल दुनिया का पहला प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट है जो अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गों को लगातार लेकर आता जाता रहा है। नासा का मानना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए स्पलैशडाउन की जगह निर्धारित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: हजारों मील दूर होकर भी आप हमारे दिलों के करीब...लैंडिंग से पहले PM Modi ने सुनीता विलियम्स को लिखा भावुक चिट्ठी

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 18 March 2025 at 15:04 IST