वो क्या था? जैसे ही समुद्र में लैंड हुआ ड्रैगन कैप्सूल, हैच के चक्कर लगाने लगी एक अजीब चीज, NASA के कैमरों ने जूम कर देखा

Sunita Williams Welcome: सुनीता विलियम्स का स्वागत इस खास मेहमान ने बड़े ही अनोखे तरीके से किया। NASA ने कैप्चर की तस्वीरें।

Sunita Williams Welcome: क्रू-9 के सदस्य सुनीता विलियम्स, निक हेग, अलेक्जेंडर गोर्बुनोव और बुच विल्मोर की 19 मार्च 2025 तड़के तीन बजकर 28 मिनट पर स्पेस से पृथ्वी पर लैंडिंग सफल रही। स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की मदद से चारों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी पर लेकर आया है। अंतरिक्ष यात्रियों के लौटने का जश्न दुनियाभ में मनाया जा रहा है। समुद्र में लैंडिंग के बाद कैप्सूल के चारों ओर एक अजीब सी चीज नजर आई। नासा के कैमरे में इसे कैद भी किया गया। इस अनोखे मेहमान ने सभी अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया।

दरअसल, कैप्सूल के आसपास जो नजर आरही थी, वो और कुछ नहीं डॉल्फिन थी। 9  महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत समुद्र में डॉल्फिन ने किया। स्पेसएक्स ड्रैगन फ्रीडम कैप्सूल, जिसमें सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर और अन्य अंतरिक्ष यात्री सवार थे, फ्लोरिडा के तट पर सफलतापूर्वक उतरा। यह नजारा बहुत ही शानदार था।

डॉल्फिन ने किया अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत

डॉल्‍फिन फिश का झुंड अंतरिक्ष यान के चारों ओर तैरता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में दिखाया गया कि कैसे ये समुद्री जीव तैरते हुए कैप्सूल को घेर रहे थे। रिकवरी टीम चालक दल को निकालने का काम कर रही थी। 

कैप्सूल से निकलते ही सुनीता का पहला रिएक्शन

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला गया। ड्रैगन से बाहर आते ही सुनीता विलियम्स ने कैमरे की ओर देखकर हाथ हिलाते हुए Hi किया। इसके साथ ही उनके चेहरे पर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटने की खुशी भी देखी जा सकती है।

Advertisement

व्हाइट हाउस की ओर से आया बयान

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वादा किया था कि सुनीता विलियम्स की वो वापसी कराएंगे। ऐसे में चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सफलतापूर्वक वापसी के बाद अब सव्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है। व्हाइट हाउस ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में लिखा, “वादा किया, वादा निभाया, अंतरिक्ष में नौ महीने के बाद फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को घर लाने के लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा के प्रयासों के लिए धन्यवाद।”

इसे भी पढ़ें: धरती पर आने के बाद Sunita Williams का पहला रिएक्शन, सामने आई पहली तस्वीर

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड