धरती पर आने के बाद Sunita Williams का पहला रिएक्शन, सामने आई पहली तस्वीर
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला गया। देखें सुनीता की पहली फोटो।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Sunita Williams First Photo: इंतजार की घड़ी खत्म हुई और 9 महीने से स्पेस में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों सुनिता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव को सुरक्षित धरती पर लाया गया है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए सभी को पृथ्वी पर लाया गया। लैंडिग के बाद ड्रैगन से बाहर आते ही सुनिता विलियम्स और निक हेग समेत तमाम अंतरिक्ष यात्रियों ने पहला रिएक्शन दिया है। सभी अंतरिक्ष यात्रियों की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है।
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला गया। ड्रैगन से बाहर आते ही सुनीता विलियम्स ने कैमरे की ओर देखकर हाथ हिलाते हुए Hi किया। इसके साथ ही उनके चेहरे पर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटने की खुशी भी देखी जा सकती है।
निक हेग को सबसे पहले निकाला गया बाहर
सबसे पहले अंतरिक्ष यात्री निक हेग को कैप्सूल से बाहर निकाला गया। कैप्सूल से बाहर निकलते ही निक ने थम्सअप दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की।
अपनी वापसी के साथ, अंतरिक्ष यात्री अब कम गुरुत्वाकर्षण में लगभग 270 दिनों तक रहने के बाद पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के साथ खुद को फिर से व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। पृथ्वी पर खुद को व्यवस्थित करने में उन्हें कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सभी अंतरिक्ष यात्रियों की मेडकिल जांच की जा रही है।
Advertisement
व्हाइट हाउस की ओर से आया रिएक्शन
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वादा किया था कि सुनीता विलियम्स की वो वापसी कराएंगे। ऐसे में चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सफलतापूर्वक वापसी के बाद अब सव्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है।
व्हाइट हाउस ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में लिखा, "वादा किया, वादा निभाया, अंतरिक्ष में नौ महीने के बाद फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को घर लाने के लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा के प्रयासों के लिए धन्यवाद।"
Advertisement
लैंडिंग के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को ऐसे निकाला गया
नासा के पब्लिक अफेयर्स एक्सपर्ट्स जेडन जेनिंग्स के अनुसार, स्पलैशडाउन साइट के आस-पास के क्षेत्र में पार्क किए गए एक रिकवरी शिप ने दो फास्ट बोट्स की मदद से ड्रैगन कैप्सूल को सुरक्षित किया। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि अंतरिक्ष यान रिकवरी के लिए सुरक्षित है। फिर रिकवरी शिप क्रू-9 सदस्यों के साथ ड्रैगन को मुख्य डेक पर चढ़ाने की स्थिति में आया। अतिरिक्त मूल्यांकन पूरा हो जाने के बाद- जिसमें कैप्सूल को ताजे पानी से धोना शामिल है, चालक दल ने गेट के माध्यम से ड्रैगन से सभी अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकलना शुरू कर दिया।