BIG Breaking : 'भारत की बेटी' ने अंतरिक्ष को जीता... Sunita Williams की फ्लोरिडा के तट पर सफल लैंडिंग

सुनीता विलियम्स के साथ क्रू-9 के सदस्यों की सफल वापसी हो गई है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सफल लैंंडिंग हो गई।

sunita williams
सुनीता विलियम्स की धरती पर हुई सफल लैंडिंग | Image: NASA

Sunita Williams Successful Landing: सुनीता विलियम्स के साथ क्रू-9 के सदस्यों की सफल वापसी हो गई है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से सुनीता विलियम्स, निक हेग समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों की फ्लोरिडा के समुद्र तट पर सफल लैंंडिंग हो गई।

करीब 9 महीने बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की मदद से सुनीता विलियम्स, निक हेगस, अलेक्जेंडर गोर्बुनोव और बुच विल्मोर की धरती पर स्पेस से वापसी हुई है। चारों अंतरिक्ष यात्रियों की फिलहाल मेडिकल जांच की जा जाएगी, ताकि ये पता लगाया जा सके कि वो बिल्कुल स्वस्थ्य है, किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।

करीब 17 घंटे की प्रक्रिया के बाद सुनीता की वापसी

बता दें, 9 महीने तक स्पेस में रहने के बाद धरती पर वापसी की वजह से इन सभी अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें, सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों को करीब 17 घंटे की पूरी प्रक्रिया के बाद पृथ्वी पर लाया गया है। स्पेस से पृथ्वी पर लाने की पूरी प्रक्रिया में 17 घंटे का समय लगा है। पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने से पहले ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कई डी-ऑर्बिटिंग क्रियाएं कीं, जिनमें इसके ट्रंक को नीचे उतारना और डी-ऑर्बिट बर्नडाउन करना शामिल था।

रिकवरी शिप पर लाया जाएगा ड्रैगन

टीमें अब ड्रैगन को रिकवरी शिप पर ले जाएंगी और हैच खोलेंगी, इस प्रक्रिया में 30-60 मिनट लगने की उम्मीद है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम अंतरिक्ष यात्रियों की मेडिकल जांच करेगी।

Advertisement

लैंडिंग के दौरान इन प्रक्रियाओं से गुजरा स्पेसक्राफ्ट

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी पर लैंडिंग के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ा।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड