Sunita Williams Historic Return: ड्रैगन डिऑर्बिट बर्न प्रोसेस हुआ पूरा, NASA ने जारी की कैप्सूल के अंदर की पहली तस्वीर
Sunita Williams Historic Return: ड्रैगन डिऑर्बिट बर्न प्रोसेस पूरा हो गया। NASA ने कैप्सूल के अंदर की पहली तस्वीर जारी की।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Sunita Williams Historic Return: नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव की कुछ ही देर में पृथ्वी पर लैंडिंग हने जा रही है। कछ ही देर में इन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा के तट पर उतरने वाला है। इस बीच नासा ने स्पेसक्राफ्ट के अदर की पहली तस्वीर साझा की है।
तस्वीरों में कैप्सूल के अंदर अंतरिक्ष यात्री बहुत उत्साहित दिखाई दे रहे है। दरअसल, लबे इंतजार के बाद सभई अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी होने जा रही है। अतरिक्ष यात्रियों को भी इस उस क्षण का बेसब्री से इंतजार है जब उनकी यात्रा अटलांटिक महासागर में नियंत्रित लैंडिंग के साथ खत्म होगी।
फ्लोरिडा तट पर लैंडिंग के बाद का प्रोसेस
भारतीय समय अनुसार बुधवार सुबह करीब साढे 3 बजे सुनीता विलियम्स की वापसी होगी। स्पेसक्राफ्ट को अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर पानी में उतारा जाएगा। इसके बाद एक-एक करके अंतरिक्ष यात्री इससे बाहर निकाले जाएंगे। लैंडिंग के बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों को नासा जॉनसन स्पेस सेंटर भेजेगा ताकि उनकी मेडिकल जांच की जा सके। इस दौरान उनके शारीरिक और मानसिक बदलाव को समझने की कोशिश की जाएगी।
कब और कहां होगी ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग?
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के अलावा अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग (Nick Hague) और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव (Aleksandr Gorbunov) भी पृथ्वी पर वापसी कर रहे हैं। ये चारों एस्ट्रोनॉट्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से बुधवार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में लैंड करेंगे।