अपडेटेड 19 March 2025 at 09:11 IST

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्‍स के साथ मौजूद थी एक 'दिव्‍य शक्ति', जब-जब छूटी वापसी की उम्‍मीद सहारा बन दिया साथ; जानिए कौन

भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर वापसी हुई है। उनकी बहन फाल्गुनी ने बताया कि वो अपने साथ गणेश की मूर्ति को लेकर गई थी।

Sunita Williams
Sunita Williams | Image: x

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी बुच विल्मोर के साथ 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौट आई हैं। उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए प्लोरिडा के तट पर हुई। ड्रैगन अंतरिक्ष यान 19 मार्च की सुबह 3.27 मिनट ( भारतीय समयानुसार) पर फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में स्प्लैश डाउन किया। सुनीता की सुरक्षित वापसी के लिए उनका परिवार लगातार प्रार्थना कर रहा था। अब उनकी सफल लैंडिंग पर परिवार में जश्न का माहौल। उनकी बहन फाल्गुनी ने बताया कि सुनीता अपने साथ स्पेश स्टेशन में गणेश जी मूर्ति लेकर गई थी।

भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी हो गई।  महज 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष गईं अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता वीलियम्स की यात्रा बेहद लंबी हो गई थी। टेक्‍निकल सम्‍सयाओं के चलते वो 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसी रही। अब 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद 'भारत की बेटी' ने फ्लोरिडा के तट पर सफल लैंडिंग की है। उनकी लैंडिंग पर पूरे भारत में जश्न का माहौल है। उनके पैतृक गांव  गुजरात के मेहसाणा में जमकर आतिशबाजी हुई। सुनीत की कजिन फाल्गुनी पंड्या ने रिपिब्लिक से बातचीत के दौरान एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वो अपने साथ गणेश की मूर्ति लेकर स्पेश गई थी।

 

भगवान गणेश की मूर्ति लेकर स्पेश गई थी सुनीता

रिपब्लिक से बातचीत के दौरान सुनीता विलियम्स की कजिन फाल्गुनी पांड्या ने बताया कि उनकी बहन बहुत ही आध्यात्मिक हैं। वह ईश्वर में विश्वास करती हैं और भगवान गणेश को अपने लकी मानती हैं। स्पेश स्टेशन पर वो गणेश जी की मूर्ति साथ लेकर गई थी, उसे पूरे 9 महीने अपने साथ रखी। गणेश जी हमेशा उसके साथ रहे हैं। वो पहले भी अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान भगवद्ग गीता, शिव और ओम लेकर गई हैं।

पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा में जश्न

बता दें कि सुनीता विलियम्स का पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा के झुलासन में है। यह विलियम्स के पिता दीपक पांड्या का पैतृक गांव है। यहां उनके रिश्तेदार रहते हैं। सुनीता को भी भारत से बहुत लगाव है। वो कई मौकों पर भारत आईं भी हैं। उनकी कजिन ने बताया कि पृथ्वी पर वापसी के बाद उनके फिर से भारत आने का भी प्लान है।

Advertisement

9 महीने बाद धरती पर वापसी

करीब 9 महीने बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की मदद से सुनीता विलियम्स, निक हेगस, अलेक्जेंडर गोर्बुनोव और बुच विल्मोर की धरती पर स्पेस से वापसी हुई है। चारों अंतरिक्ष यात्रियों की अब मेडिकल जांच की जा जाएगी, ताकि ये पता लगाया जा सके कि वो बिल्कुल स्वस्थ्य है, किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। बता दें, सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों को करीब 17 घंटे की पूरी प्रक्रिया के बाद पृथ्वी पर लाया गया है। 

यह भी पढ़ें: धरती पर आने के बाद Sunita Williams का पहला रिएक्शन, सामने आई पहली तस्वीर

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 March 2025 at 09:11 IST