ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग से हड़कंप, वारदात के समय आधिकारिक आवास पर मौजूद थे ट्रंप
ईरान के साथ अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। गोलीबारी की घटना के समय ट्रंप भी अपने आधिकारिक आवास पर मौजूद थे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका के व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया है। व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित लाफायेट पार्क के पास रविवार की आधी रात के बाद गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर डाल दिया। घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि जब फायरिंग की घटना हुई उस समय ट्रंप अपने आधिकारिक आवास पर मौजूद है। ईरान के साथ अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच गोलीबारी की इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की भी चिंता बढ़ा दी है।
यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस ने बताया कि आधी रात के कुछ देर बाद लाफायेट पार्क क्षेत्र से गोली चलने की सूचना मिली। अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे पार्क और आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली।हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। फिलहाल, घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और जांच जारी है।
लाफायेट पार्क के पास फायरिंग से हड़कंप
लाफायेट पार्क के पास हुई गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। ईस्टर वीकेंड की वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे, जब फायरिंग की घटना हुई।
व्हाइट हाउस की बढ़ाई गई सुरक्षा
व्हाइट हाउस की ओर से इस घटना पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। सीक्रेट सर्विस के अनुसार, लाफायेट पार्क व्हाइट हाउस से सटा हुआ 7 एकड़ का क्षेत्र है। घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की और आसपास के इलाके से आने-जाने वाले कई रास्ते पुलिस ने बंद कर दिए। अभी तक इस गोलीबारी के पीछे का कारण या कोई संदिग्ध स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच एजेंसियां मामले की गहराई से छानबीन कर रही हैं।
Advertisement
किसी संदिग्ध की नहीं हुई पहचान
सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि आधी रात के बाद अधिकारियों द्वारा पार्क और आस-पास के इलाकों की तलाशी लिए जाने पर किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली और न ही किसी संदिग्ध की पहचान हो पाई। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि वह District of Columbia पुलिस और US Park Police के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। पार्क को कई हफ्तों से चल रहे मरम्मत के काम के चलते बाड़ लगाकर बंद किया हुआ है।
यह भी पढ़ें: Donald Trump की धमकी से तेल बाजार में भारी उथल-पुथल