Russia-Ukraine War: आज व्हाइट हाउस में रचा जाएगा इतिहास, एक साथ जुटेंगे जेलेंस्की, मैक्रों और मेलोनी समेत कई यूरोपीय नेता; पूरा शेड्यूल

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करने वाले हैं। हालांकि, इस बार वो अकेले व्हाइट हाउस नहीं जा रहे हैं।

trump-zelenskyy meeting
trump-zelenskyy meeting | Image: AP

Russia-Ukraine War: आज व्हाइट हाउस में ऐसा नजारा दिखने वाला है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करने वाले हैं। हालांकि, इस बार वो अकेले व्हाइट हाउस नहीं जा रहे हैं।

आपको बता दें कि आज जेलेंस्की के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन भी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगी।

ये है पूरा शेड्यूल

व्हाइट हाउस द्वारा रविवार को जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, ट्रंप सोमवार को दोपहर 1:15 बजे (10:45 pm IST) व्हाइट हाउस में जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।

  1. दोपहर 12:00 बजे (9:30 pm IST), सोमवार - यूरोपीय नेता व्हाइट हाउस पहुंचेंगे।
  2. दोपहर 1:00 बजे (10:30 pm IST), सोमवार: ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।
  3. सोमवार दोपहर 1:15 बजे (10:45 pm IST): ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।
  4. सोमवार दोपहर 3 बजे (12:30 am IST): ट्रंप यूरोपीय नेताओं के साथ बहुपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।

ट्रंप ने दिया ये बयान

बैठक से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप का तेवर हाई है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की चाहें तो रूस के साथ युद्ध लगभग तुरंत खत्म कर सकते हैं, या फिर लड़ाई जारी रख सकते हैं। याद कीजिए कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी। यूक्रेन को क्रीमिया वापस नहीं मिलेगा, और यूक्रेन नाटो में भी शामिल नहीं होगा। कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं!

Advertisement

आपको बता दें कि पुतिन के साथ बैठक के बाद अब ट्रंप जेलेंस्की पर युद्ध खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने जेलेंस्की से शांति समझौता स्वीकार करने के लिए भी कहा। शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि जेलेंस्की को शांति समझौता कर लेना चाहिए, क्योंकि रूस एक बड़ी शक्ति है, और यूक्रेन नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन डोनेट्स्क का हिस्सा छोड़ दे तो युद्ध विराम हो जाएगा।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के कई नामी स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड