अलास्का मीटिंग को लेकर रूस की ओर से आया सबसे बड़ा बयान, रक्षा मंत्री बोले- दोनों नेताओं के बीच बातचीत सफल रही; क्या अब रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक खत्म हो चुकी है। करीब 3 घंटे तक चली बैठक के बाद रूसी रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव का बड़ा बयान सामने आया है।

'Excellent Talks': Russian Defence Minister's First Response As Trump-Putin Summit Ends On Positive Note
'Excellent Talks': Russian Defence Minister's First Response As Trump-Putin Summit Ends On Positive Note | Image: AP

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक खत्म हो चुकी है। करीब 3 घंटे तक चली बैठक के बाद रूसी रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव का बड़ा बयान सामने आया है। रक्षा मंत्री ने दोनों नेताओं के बीच की बैठक को सफल बताया है।

वहीं, रूसी दूत किरिल दिमित्रिव ने भी बताया कि ट्रंप-पुतिन की मुलाकात "बेहद अच्छी" रही। अन्य रूसी मीडिया द्वारा टेलीग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में दिमित्रिव को मुस्कुराते हुए और प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम में अपनी सीट पर बैठते हुए भी देखा गया।

क्या रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

इस बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पुतिन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बातचीत के नाम पर पुतिन धोखा दे रहे हैं। जेलेंस्की के अनुसार,  सुमी, ड्निप्रो, जापोरिज़िया, खेरसोन और डोनेट्स्क में जानबूझकर मिसाइल हमले किए गए हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, "युद्ध जारी है क्योंकि सिर्फ आदेश ही नहीं, बल्कि मास्को की तरफ से युद्ध खत्म करने के संकेत भी झूठे हैं।" उन्होंने कहा कि पुतिन वार्ता के नाम पर धोखा दे रहे हैं और यही वजह है कि शांति की उम्मीद लगातार धूमिल हो रही है।

हालांकि, ताजा अपडेट के अनुसार, ये तो साफ है कि पुतिन और ट्रंप के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर मामला क्लियर हो चुका है। दोनों नेताओं के एक मत पर पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है, क्योंकि ट्रंप ने पहले ही कहा था कि अगर वार्ता फेल होने के कगार पर पहुंचती है तो वो मीटिंग को बीच में ही छोड़ देंगे।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे दोनों नेता

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर उन्हें लगा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत अच्छी नहीं रही, तो वे अपनी प्रस्तावित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को घटाकर अकेले ही करेंगे। हालांकि, अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन और ट्रंप साथ में पहुंचे हैं। यह इस बात का संकेत है कि बातचीत उस स्तर तक नहीं पहुंची, जहां ट्रंप को अकेले उपस्थित होना जरूरी लगे।

ये भी पढ़ेंः Trump-Putin Meeting Live Updates: निकल गया रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान? ट्रंप-पुतिन की बैठक खत्म, जल्द करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड