Russia-Ukarine War: 'एक हफ्ते में युद्ध जीत लेना चाहिए था, मगर...', रूस-युक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, पुतिन को दे दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि वह इस युद्ध को क्यों जारी रखे हुए हैं।

Donald Trump & Putin
ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी | Image: X/AP

रूस और युक्रेन के बीच बीते चार सालों से जंग जारी है। दोनों तरफ से खतरनाक हथियारों से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इस जंग से दोनों देशों को भारी नुकसान भी हुआ है, बावजूद कोई अपने कदम पीछे नहीं हटा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और युक्रेन दोनों देशों के राष्ट्रपति से मुलाकात कर जंग को समाप्त करने की अपील भी की थी, मगर रूस अपनी शर्तों से पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब ट्रंप का गुस्सा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर फूटा है और उन्होंने बड़ी चेतावनी भी दे डाली।

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन पर तीखा प्रहार किया है। ट्रंप ने कहा, "यह युद्ध यूक्रेन को बेहद बुरे दौर में धकेल रहा है। मुझे समझ ही नहीं आता कि पुतिन यह जंग आखिर क्यों जारी रखे हुए हैं? यह तो एक हफ्ते में ही खत्म हो जाना चाहिए था।" बता दें कि ट्रंप पहले भी रूस को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि यूक्रेन के साथ लंबे समय से जारी जंग को समाप्त नहीं करता है तो अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइल दे सकता है।

मैं पुतिन से बुहत निराश हूं-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं बहुत निराश हूं क्योंकि व्लादिमीर पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। शायद अब भी हैं। मुझे नहीं पता कि वह इस युद्ध को क्यों जारी रखे हुए हैं। यह युद्ध उनके लिए बहुत बुरा रहा है। वह 4 साल से चल रहे उस युद्ध में जा रहे हैं जिसे उन्हें एक हफ्ते में जीत लेना चाहिए था। उन्होंने लगभग डेढ़ लाख सैनिक खो दिए हैं। यह एक भयानक युद्ध है।"

रूस-युक्रेन जंग किसी भी युद्ध से बड़ी-ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा,  द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से मौतों के मामले में यह सबसे बड़ी घटना है। यह किसी भी युद्ध से बड़ी है। मैंने उनमें से आठ का निपटारा किया है। मौतों के मामले में सबसे बड़ी घटना यही है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान में भी बहुत संभावनाएं थीं। हमने उसमें बहुत अच्छा काम किया। लेकिन उन्हें इस युद्ध को पूरी तरह से सुलझाना होगा।" अमेरिका राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वो अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली के साथ व्हाइट हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक कर रहे थे। 
यह भी पढ़ें: China vs America : ट्रंप के 100% टैरिफ के बदले शी जिनपिंग का पलटवार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड