अपडेटेड 27 June 2025 at 08:23 IST

भारत के साथ मिलकर बड़ी ट्रेड डील करने वाले हैं राष्ट्रपति ट्रंप, दिए संकेत, कहा- हर देश के साथ नहीं होगा समझौता

India-US Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत संग 'बड़ी ट्रेड डील' के संकेत दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो हर देश के साथ इस तरह का समझौता नहीं करने वाले हैं।

pm modi and donald trump
pm modi and donald trump | Image: X

US President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के समझौता करने का ऐलान किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने भारत का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि जल्द दोनों देश एक बहुत बड़ी डील करने जा रहे हैं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति यह भी साफ करते नजर आए कि हर देश के साथ वो इस तरह की डील नहीं करने वाले हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह बातें ब्यूटीफुल बिल कार्यक्रम में बोलते हुए कही। व्यापार सौदों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि हर कोई एक सौदा करना चाहता है और उसका हिस्सा बनना चाहता है। कुछ महीने पहले याद कीजिए, जब प्रेस कह रही थी कि क्या वाकई कोई ऐसा है जिसे कोई दिलचस्पी हो?

‘शायद भारत के साथ समझौता करने जा रहे हैं… बहुत बड़ा’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने कल ही चीन के साथ हस्ताक्षर किए हैं। हम कुछ बेहतरीन सौदे कर रहे हैं। हम एक सौदा करने जा रहे हैं, शायद भारत के साथ... बहुत बड़ा। जहां हम भारत के लिए दरवाजे खोलने जा रहे हैं। चीन के साथ हमने शुरुआत कर दी है।

ट्रंप ने इस दौरान दो टूक यह भी स्पष्ट किया कि दूसरी  किसी देश के साथ समझौते नहीं किए जायेंगे। उन्होंने कहा, "हम हर किसी के साथ सौदा नहीं करने जा रहे हैं। कुछ लोगों को हम बस एक पत्र भेजकर बहुत-बहुत धन्यवाद कहेंगे। आपको 25, 35, 45 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। यह आसान तरीका होगा।"

Advertisement

जल्द हो सकती है दोनों देशों के बीच ट्रेड डील

जान लें कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत जल्द एक बड़ी डील होने की संभावना है। इस डील की बातचीत को लेकर वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में टीम अमेरिका में मौजूद है। अनुमान जताया जा रहा है कि 9 जुलाई से पहले समझौता हो सकता है।

ट्रंप

Advertisement

दरअसल, बीते दिनों अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 जुलाई को भारत से आने वाले कुछ सामानों पर 26% एक्स्ट्रा टैक्स लगाने की घोषणा की थी। हालांकि इसे 90 दिन के लिए टाल दिया गया। ऐसे में समयसीमा खत्म होने से पहले दोनों देशों के बीच बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: तो बस चंद दिनों में परमाणु बम बना लेता ईरान? परमाणु कार्यक्रम पर White House का बड़ा दावा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 June 2025 at 08:23 IST