अपडेटेड 26 June 2025 at 23:36 IST
तो बस चंद दिनों में परमाणु बम बना लेता ईरान? परमाणु कार्यक्रम पर White House का बड़ा दावा
Iran Nuclear Program : ईरान-इजरायल की बीच सीजफायर की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने से कुछ ही सप्ताह दूर था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Iran Nuclear Program : ईरान-इजरायल की बीच 12 दिन चले युद्ध के बाद सीजफायर की घोषणा हो गई है। इन 12 दिनों में दोनों देशों को भारी नुकसन झेलना पड़ा है। इजरायल ने ये कहते हुए ईरान पर हमला किया था कि वो परमाणु बम बनाने के बहुत करीब है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम से इजरायल ने अपने अस्तित्व को खतरा जताया था। अब व्हाइट हाउस ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा दावा किया है।
इजरायल ने ईरान की परमाणु साइटों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी थी, इसके बाद ईरान ने भी पलटवार किया था। इससे पहले अमेरिका ने कई बार ईरान को परमाणु समझौते पर बात करने के लिए कहा था। इजरायल हमलों के बीच अमेरिका ने भी ईरान की 3 न्यूक्लियर साइट पर बम बरसाए थे। माना जा रहा कि इन हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई साल पीछे हट गया है।
कुछ हफ्ते दूर था ईरान
गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा दावा किया है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बयान देते हुए प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) ने दावा किया कि तेहरान परमाणु हथियार बनाने से बस कुछ ही हफ्ते दूर था और इससे पूरी दुनिया को खतरा हो सकता था।
कहां है 400 किलो यूरेनियम?
ईरान अपनी न्यूक्लियर ताकत के लिए कुछ भी करने को तैयार है और अमेरिका भी बार-बार उसे चेतावनी दे रहा है कि ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे। ईरान ने फिर से ऐसी हिमाकत की तो ये जंग फिर से कभी भी शुरू हो सकती है। 21 जून को अमेरिका ने मिसाइलों के जरिए ईरान के परमाणु ठिकानों पर तबाही मचाई थी। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था की ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। इसके चंद घंटे बाद ही ईरान की तरफ से दावा किया गया की उसका यूरेनियम सुरक्षित है।
Advertisement
ईरान के इस दावे के बाद हड़कंप मचा है, लेकिन सवाल ये है की आखिर ईरान का यूरेनियम कहां गया? दावा किया जा रहा है कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें अमेरिकी हमले से पहले फोर्डो प्लांट के बाहर 16 ट्रकों को देखा गया, लेकिन हमले के बाद ट्रक गायब हो गए। दावा ये है कि इन ट्रकों के जरिए ईरान ने यूरेनियम को दूसरी सुरक्षित जगह शिफ्ट किया है। ईरान के पास 400 किलो यूरेनियम मौजूद है। जिसका इस्तेमाल बम बनाने के लिए किया जा सकता है। 400 किला यूरेनियम से 9 बम बनाएं जा सकते है। ईरान का यूरेनियम 61 फीसदी संवर्धित है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 June 2025 at 23:15 IST