'होर्मुज पर हमारा कंट्रोल, US नेवी की मंजूरी के बिना कोई जहाज अंदर या बाहर नहीं जा सकता', ट्रंप ने ईरान को दी चुनौती, बोले- यह पागलपन है...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में ईरान को चुनौती देते हुए कहा कि होर्मुज पर हमारा कंट्रोल है।

'Iran Can't Blackmail Us': Trump After Iran Chokes Hormuz Again
Trump | Image: AP/File

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में ईरान को चुनौती देते हुए कहा कि होर्मुज पर हमारा कंट्रोल है। उन्होंने आगे जोड़ा कि US नेवी की मंजूरी के बिना कोई जहाज अंदर या बाहर नहीं जा सकता।

इससे पहले एक पोस्ट में उन्होंने कहा था कि मैंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को आदेश दिया है कि वह किसी भी नाव को, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो (उनकी सभी 159 नौसैनिक जहाजें तो समुद्र की तलहटी में पड़ी हैं!), जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पानी में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, उसे गोली मारकर नष्ट कर दे। 

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका नेता कौन है! उन्हें खुद ही नहीं पता! युद्ध के मैदान में बुरी तरह हार रहे "कट्टरपंथियों" और बिल्कुल भी उदारवादी न होते हुए भी (सम्मान हासिल कर रहे हैं!) "नरमपंथियों" के बीच की यह लड़ाई बेहद अजीब है! होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा पूर्ण नियंत्रण है। अमेरिकी नौसेना की अनुमति के बिना कोई भी जहाज अंदर या बाहर नहीं जा सकता। जब तक ईरान कोई समझौता नहीं कर लेता, तब तक यह जलडमरूमध्य पूरी तरह से बंद रहेगा!"

इससे पहले क्या कहा था?

इससे पहले उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, "मैंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को आदेश दिया है कि वह किसी भी नाव को, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो (उनकी सभी 159 नौसैनिक जहाजें तो समुद्र की तलहटी में पड़ी हैं!), जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पानी में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, उसे गोली मारकर नष्ट कर दे। इसमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, हमारे बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज (mine “sweepers”) इस समय जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं। मैं इसके द्वारा आदेश देता हूं कि यह काम जारी रहे, लेकिन अब तीन गुना ज्यादा तेजी से! इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।"

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'उस हर नाव को तबाह कर दो जो...', ट्रंप ने सेना को दिया आदेश

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड