US School Firing: अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, तीन बच्चे और एक टीचर की मौत; 16 साल का शूटर भी ढेर

ओरेगन के बेंड स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी घटना हुई है। गोली लगने से 3 बच्चे और एक टीचर की मौत हो गई। एक स्थानीय नागरिक ने हमलावर को गोली मार दी।

4 Killed, Including 3 Children, in US Elementary School Shooting
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, तीन बच्चे और एक टीचर की मौत | Image: Republic

अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई है। गोली लगने से 3 बच्चे और एक टीचर की मौत हो गई है। हमलावर भी ढेर हो गया। पुलिस के आने से पहले एक स्थानीय नागरिक ने उसे गोली मार दी।

ओरेगन के बेंड स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल गुरुवार दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) गोलीबारी की घटना हुई। हादसे में तीन छोटे-छोटे बच्चे और एक टीचर की मौत हो गई। संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। बेंड पुलिस की कम्युनिकेशंस मैनेजर शीला मिलर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कम से कम दो लोगों को सेंट चार्ल्स मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि अस्पताल ले जाए गए लोग उन लोगों में शामिल हैं जिनकी मौत हुई है या नहीं।

स्कूल में गोलीबारी में 4 की मौत

बेंड पुलिस चीफ माइक क्रांट्ज के अनुसार, 16 साल का एक स्थानीय युवक ने लॉन्ग गन से स्कूल के ताले लगे दरवाजों पर फायरिंग कर जबरन घुसपैठ की। उसने तीन बच्चों (5, 8 और 11 वर्ष आयु के) और एक शिक्षक को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया। मगर पुलिस के आने से पहले ही एक स्थानीय व्यक्ति ने शूटर को गोली मार दी।

हथियार लेकर स्कूल में घुसा संदिग्ध

सीबीएस न्यूज के अनुसार, पुलिस को दोपहर 1 बजे से कुछ समय पहले एक कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति कार पर गोलीबारी कर रहा है। पुलिस के बयान के मुताबिक, करीब एक मिनट बाद 911 पर कई कॉल आईं, जिनमें बताया गया कि वह व्यक्ति स्कूल के अंदर घुस गया है और गोलीबारी शुरू कर दी है।

Advertisement

मामले की जांच में FBI जुटी

पुलिस ने हमलावर की पहचान या स्कूल से उसके संबंध के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं दी है। मकसद की भी जांच चल रही है। जांच के लिए FBI की भी मदद जी जा रही है। स्कूल में किंडरगार्टन से पांचवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। ओरेगन गवर्नर टीना कोटेक ने समुदाय के उस सदस्य की बहादुरी की तारीफ की, जिसने आगे के नुकसान को रोका। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड