अपडेटेड 10 October 2025 at 23:26 IST
Nobel Prize: 'अब टैरिफ होगा 500% और...', ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार जीतने का टूटा सपना तो इंटरनेट पर मीम्स की आई बाढ़, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोग ऐसे-ऐसे मीम्स पोस्ट कर रहे हैं जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

Show Quick Read
नोबेल समिति ने 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा आज, 10 अक्टूबर को कर दी। इस साल ये सम्मान वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया। इस ऐलान के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है जो इस पुरस्कार की दौड़ में अपनी दावेदारी पेश की थी। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोग ऐसे-ऐसे मीम्स पोस्ट कर रहे हैं जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा से पहले, अटकलें लगाई जा रही थीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह पुरस्कार मिल सकता है, जिसकी एक वजह थी, बीते दिनों कई मौके पर ट्रंप का खुद के लिए बखान करना। इस फैसले से ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। जिन्होंने अपने दोनों राष्ट्रपति कार्यकालों के दौरान खुले तौर पर यह सम्मान पाने की इच्छा व्यक्त की है। हाल ही में, उन्होंने वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने का श्रेय भी लिया है।
ट्रंप ने खुद को बताया था दावेदार
ट्रंप कुछ दिनों से ये कहते नजर आ रहे थे कि उन्हें संदेह है कि नोबेल समिति उन्हें कभी यह पुरस्कार देगी। ट्रंप ने गुरुवार को कहा, "उन्हें वही करना होगा जो वे करते हैं। वे जो भी करते हैं, ठीक है। मैं यह जानता हूं, मैंने यह इसलिए नहीं किया। मैंने यह इसलिए किया क्योंकि मैंने बहुत से लोगों की जान बचाई।" अगले ही पल ट्रंप ये कहते हैं कि वे इस पुरस्कार के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने सात युद्धों को समाप्त किया है, हालांकि जिन स्थितियों का वे उल्लेख करते हैं, वे केवल राजनीतिक तनाव थे, और उन्हें कम करने में उनकी वास्तविक भूमिका अभी भी विवादित है।
मीम्स में टैरिफ पर मजाक
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा के बाद डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग जमकर ट्रंप का मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ लोग नोबेल चयन समिति पर सवाल उठा रहे हैं। एक वायरल मीम्स में उनके टैरिफ कदमों पर कटाक्ष करता है, "अब सभी पर 500% टैरिफ लगेगा।" एक और मीम्स में मजाक उड़ाता है, "ट्रम्प: मैंने नोबेल शांति पुरस्कार इसलिए नहीं जीता क्योंकि वे ईर्ष्या करते हैं। बहुत ज्यादा शांति, बहुत ज्यादा सफलता - वे इसे संभाल नहीं पाए!" नीचे देखें ट्रंप पर बने मीम्स....
Advertisement
फिर बनराकस वायरल
एक मीम जो काफी वायरल हो रहा है वो है पंचायत वेब सीरीज में बनराकस यानी भूषण की मीटिंग वाला मीम। बीते दिनों ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर काफी टैरिफ लगाए थे, मीटिंग की जगह टैरिफ लगा कर मीम शेयर किया है और भूषण की जगह पीएम मोदी को रख दिया है। वहीं, पीछे चीन और रूस राष्ट्रपति को दिखाय गया है।
किसे मिले नोबेल पुरस्कार
2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए दिया गया। समिति ने कहा कि मचाडो ने वेनेजुएला के लोगों की स्वतंत्रता के लिए वर्षों काम किया है।
Advertisement
ट्रंप को क्यों नहीं मिला नोबेल पुरस्कार?
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा के बाद, समिति के अध्यक्ष जॉर्जेन वाटने फ्राइडनेस से एक पत्रकार ने पूछा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जिन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं, को क्यों नहीं चुना गया? अध्यक्ष ने जवाब दिया कि समिति का निर्णय किसी अभियान या प्रचार से प्रभावित नहीं था।
"नोबेल शांति पुरस्कार के लंबे इतिहास में, मुझे लगता है कि इस समिति ने किसी भी प्रकार के अभियान, मीडिया का ध्यान देखा है, हमें हर साल हजारों पत्र मिलते हैं जो लोग यह बताना चाहते हैं कि उनके लिए शांति का मार्ग क्या है। यह समिति सभी पुरस्कार विजेताओं के चित्रों से भरे एक कमरे में बैठती है और वह कमरा साहस और निष्ठा दोनों से भरा होता है। इसलिए हम अपना निर्णय केवल अल्फ्रेड नोबेल के कार्य और इच्छाशक्ति के आधार पर लेते हैं।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 23:26 IST