ईरान का समर्थन और अमेरिका में लग्जरी लाइफ, ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की भतीजी गिरफ्तार, जी रही थीं बिकिनी और शैंपेन वाली जिंदगी

अमेरिका ने कासिम सुलेमानी की भतीजी और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों का ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया। लॉस एंजिल्स में लग्जरी जीवन जीते हुए वे ईरानी शासन का समर्थन करती रहीं, अमेरिका को ‘ग्रेट शैतान’ कहा और हमलों का जश्न मनाया। दोनों अब ICE हिरासत में हैं और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

luxurious life of Qasem Soleimani niece arrested in the US has been revealed
ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की भतीजी गिरफ्तार | Image: X

ईरान के मारे गए टॉप जनरल कासिम सुलेमानी (Qasem Soleimani) की भतीजी हमीदा सुलेमानी अफशर और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के फैसले के बाद हुई। इन दोनों का ग्रीन कार्ड भी रद्द कर दिया गया है।

हमीदा सुलेमानी अमेरिका में रहकर लग्जरी और शानदार जिंदगी जी रही थीं और ईरान सरकार का खुलकर समर्थन करती थीं। हमीदा सुलेमानी अफशर को कासिम सुलेमानी की भतीजी बताया गया है। कासिम सुलेमानी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के कमांडर थे, जिनकी मौत जनवरी 2020 में बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में हुई थी।

ग्रीन कार्ड किया रद्द

47 साल की हमीदा सुलेमानी अफशर कासिम की भतीजी हैं। उनके साथ उनकी 25 साल की बेटी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों अमेरिका में ग्रीन कार्ड (परमानेंट रेजिडेंसी) रखती थीं, लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 4 अप्रैल 2026 को उनका स्टेटस रद्द कर दिया। अब वे अमेरिका की इमिग्रेशन पुलिस (ICE) की हिरासत में हैं। हमीदा के पति को भी अमेरिका आने से रोक दिया गया है।

क्या था आरोप?

अमेरिकी सरकार का कहना है कि हमीदा ईरान की सरकार और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुली समर्थक थीं। वे सोशल मीडिया पर अमेरिकी सैनिकों पर हमलों का जश्न मनाती थीं। अमेरिका को ग्रेट शैतान कहती थीं और ईरान सरकार के प्रचार को बढ़ावा देती थीं। वे ईरान के सुप्रीम लीडर के बेटे का भी समर्थन करती दिखीं और विदेश में रह रहे ईरानियों को देशद्रोही बताकर उनकी संपत्ति जब्त करने की धमकियों का स्वागत करती थीं।

Advertisement

लक्जरी जिंदगी का खुलासा

हमीदा और उनकी बेटी लॉस एंजेलिस में बहुत शानदार जिंदगी जी रही थीं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स में वे बिकिनी और छोटे-छोटे कपड़े पहने दिखती थीं। ईरान में महिलाओं के लिए ऐसे कपड़े बैन हैं। हालांकि अब ये पोस्ट डिलीट हो चुकी हैं। जिसमें वो शैंपेन पीती हुई, महंगे जेवर और लूई वीटॉन (Louis Vuitton) जैसे ब्रांडेड कपड़ों में नजर आती थीं। पार्टी, घूमने-फिरने और लग्जरी लाइफस्टाइल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं।

ईरान में महिलाओं को सिर ढकना अनिवार्य है और सख्त नियम हैं, लेकिन वे अमेरिका में इन नियमों से पूरी तरह आजाद थीं। उनकी बेटी भी मियामी नाइटक्लब, अलास्का यात्रा जैसी लग्जरी चीजों का मजा ले रही थी।

Advertisement

ईरान की प्रतिक्रिया

ईरानी मीडिया में सुलेमानी की बेटी ने कहा कि उनके पिता के परिवार में कोई भतीजी अमेरिका में नहीं रहती। उन्होंने दावा किया कि सुलेमानी के दो भतीजे थे, भतीजी नहीं।

ये भी पढ़ें: Donald Trump की धमकी से तेल बाजार में भारी उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड की कीमत में 2% उछाल  

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड