BIG BREAKING: खर्ग आइलैंड के बाद रेलवे ब्रिज और हाइवे पुल पर बड़ा हमला, अमेरिका के बाद अब इजरायल ने भी ईरान पर किया भयंकर अटैक

सरकारी टीवी के अनुसार, ईरान में एक प्रांत के उप-गवर्नर ने बताया कि अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के दक्षिण में, ईरान के शहर कोम के पास एक पुल पर हमला किया है।

People Flee As Israeli Airstrikes Hit Lebanon After Hezbollah Missile Attacks | Take A Look
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: AP

ईरान में आज कई पुलों पर हमले हुए हैं, जिनमें से एक हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। ऐसा सरकारी मीडिया ने बताया है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़े एक न्यूज आउटलेट, 'नूर न्यूज' ने बताया कि इस्फहान के गवर्नर के सुरक्षा मामलों के डिप्टी, अकबर सालेही ने कहा कि इस्फहान प्रांत के उत्तरी इलाके में स्थित काशान में एक रेलवे पुल पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

कोम इलाके के एक अहम पुल पर भी हमला होने की सूचना

इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम में तबरीज-जेजन फ्रीवे पर और उत्तर में करज स्थित एक रेलवे पर भी हमले होने की खबरें मिली हैं। यह घटना तब सामने आई है, जब तेहरान से लगभग 80 मील दक्षिण में स्थित कोम इलाके के एक अहम पुल पर भी हमला होने की खबर आई थी। ईरानी टेलीविजन नेटवर्क IRIB ने कोम गवर्नरेट के राजनीतिक और सुरक्षा मामलों के डिप्टी के हवाले से यह जानकारी दी।

इजरायली सेना ने कहा कि उसने पूरे ईरान में "दर्जनों बुनियादी ढांचा स्थलों को निशाना बनाते हुए हमलों की एक बड़े पैमाने की लहर" को अंजाम दिया है। सेना ने अपने हमले में पुलों को विशेष रूप से निशाना बनाने की बात तो नहीं कही, लेकिन यह जरूर कहा कि इस संबंध में और अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

Advertisement

ट्रंप ने ब्रिज पर अटैक करने का बता दिया था प्लान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा था, "मंगलवार का दिन ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा। ये दोनों एक ही दिन में होंगे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा!!! उस होर्मुज स्ट्रेट को खोल दो, तुम पागल कमीनों, वरना तुम नरक में रहोगे। बस देखते जाओ! अल्लाह की जय हो।"

ईरान के राष्ट्रपति का बयान

इससे पहले राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने ताजा X पोस्ट में कहा कि वो करोड़ों ईरानियों के साथ वो भी देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं।

Advertisement

पेजेशकियान ने X पर लिखा है, "अब तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा गर्वित ईरानियों ने ईरान की रक्षा में अपनी जान कुर्बान करने की तैयारी जाहिर की है। मैं भी ईरान के लिए कुर्बान होने के लिए हमेशा तैयार हूं और रहूंगा।"

ये भी पढ़ेंः ट्रंप ने ढाया कहर, अमेरिका ने खर्ग आइलैंड पर किया बड़ा अटैक

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड