अपडेटेड 26 July 2023 at 12:06 IST

सीक्रेट सर्विस का दुश्मन बना जो बाइडेन का कुत्ता? 10 से ज्यादा एजेंट्स को काटकर कर चुका है घायल

Joe Biden Dog: जो बाइडेन का जर्मन शेफर्ड अभी तक 10 से ज्यादा सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को काट चुका है।

Joe Biden Dog Commander
Joe Biden Dog Commander | Image: self

Joe Biden Dog Commander: जो बाइडेन का कुत्ता कमांडर अभी तक 10 से ज्यादा सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को काट चुका है। इसका खुलासा एक रूढ़िवादी निगरानी समूह ने किया है। उसका दावा है कि उसने कई इंटर्नल ईमेल प्राप्त किए हैं, जिसमें इसकी जानकारी सामने आई है।

स्टोरी में आगे पढ़ें

  • कमांडर के काटने की वजह से अधिकारियों को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा
  • क्यों हिंसक हो रहा जो बाइडेन का कुत्ता?
  • बाइडेन के कई कुत्ते अधिकारियों को काट चुके हैं
  • जो बाइडेन पहले भी दो कुत्तों को वापस भेज चुके हैं

क्यों हिंसक हो रहा जो बाइडेन का कुत्ता?

वाशिंगटन के रूढ़िवादी निगरानी समूह के मुताबिक, ईमेल से जानकारी सामने आई है कि जो बाइडेन का जर्मन शेफर्ड करीब 2 साल का है। उसे साल 2021 में व्हाइट हाउस लाया गया था, लेकिन अभी तक वो व्हाइट हाउस के वातावरण में नहीं ढल पाया है। इससे पहले नवंबर, 2022 में भी एक अधिकारी के हाथ और जांघ के पास कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद व्हाइट हाउस की मेडिकल टीम ने उसे हॉस्पिटल भेज दिया था। इसके एक हफ्ते के बाद ही कमांडर ने एक दूसरे एजेंट को भी उसके बाएं जांघ में काट लिया था। उस वक्त वो अधिकारी जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी के साथ ही चल रहा था। इसके अलावा, उसी महीने एक और अधिकारी पर वो कुत्ता खूब भौंकने लगा था, जिसके बाद उसने कुर्सी की सहायता से खुद को बचाने की कोशिश की थी।

बाइडेन के कई कुत्ते अधिकारियों को काट चुके हैं

जानकारी मिल रही है कि कमांडर जो बाइडेन का पहला कुत्ता नहीं है, जिसने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। इससे पहले भी जो बाइडेन ने दो कुत्ते चैंप और मेजर को वापस भेज दिया था, जब अधिकारियों को काटने की घटनाएं सामने आने लगी थी। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 के बीच 6 ऐसे मामले सामने आए, जिसमें कमांडर के काटने की वजह से अधिकारियों को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः काली बिल्ली ने एक माह के बच्चे को मुंह से पकड़ा और फिर... रोंगटे खड़े कर देगी यूपी की ये घटना

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 26 July 2023 at 12:06 IST