"हम ट्रंप को मार देंगे...", ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा ईरान, इजरायली खुफिया एजेंसी ने अमेरिका को दी चेतावनी

इजरायल ने अमेरिका को चेतावनी दी कि ईरान ट्रंप की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजरायली खुफिया एजेंसी ने यह जानकारी साझा की है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यह ईरान की सामान्य चर्चा है, कोई ठोस योजना नहीं। ईरान 2020 से ट्रंप की हत्या की धमकियां दे रहा है।

Israeli intelligence agency warned US Iran has hatched a new plot to assassinate Donald Trump  (2)
ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा ईरान | Image: AP

इजरायल ने हाल ही में अमेरिका को महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश तैयार कर रहा है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने अपने सूत्रों के हवाले से दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली खुफिया एजेंसियों ने अमेरिकी अधिकारियों को बताया कि ईरान एक नई योजना पर काम कर रहा है, जो ट्रंप के खिलाफ है। यह जानकारी इजरायल और अमेरिका के बीच हालिया तनावपूर्ण रिश्तों के बीच आई है, खासकर ईरान के साथ चल रहे संघर्ष और सीजफायर के दौरान।

हालांकि, इजरायली टीवी चैनल, चैनल 12 के मुताबिक, दो अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इजरायल द्वारा दी गई जानकारी ईरानी अधिकारियों के बीच ट्रंप की हत्या की सामान्य चर्चा से जुड़ी थी, न कि किसी ठोस या बड़ी योजना से। अधिकारियों के अनुसार, इजरायल ने यह जानकारी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ट्रंप के बीच संबंधों को बेहतर बनाने और अमेरिका की ईरान नीति को प्रभावित करने के लिए साझा की हो सकती है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि इजरायल ने पिछले एक साल में ईरान और उससे जुड़े आतंकी समूहों की योजनाओं के बारे में अमेरिका को कई बार ऐसी जानकारी दी है।

Advertisement

"हम ट्रंप को मार डालेंगे"

ईरान 2020 से ही ट्रंप की हत्या की खुलेआम धमकियां दे रहा है। यह सब 2020 में अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद शुरू हुआ था। हाल ही में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामनेई के शोक समारोहों में भी ट्रंप की हत्या की मांग करने वाले नारे लगाए गए और बैनर लगाए गए।

(PC-AP)

अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान, 4 जुलाई को इमाम खुमैनी मोसल्ला ग्रैंड मस्जिद के पास एक दीवार पर कई संदेश लिखे थे, जिनमें से एक अंग्रेजी में लिखा था, "हम ट्रंप को मार डालेंगे।" इसके अलावा "We Will Kill Trump" के पोस्टर पर अंतिम सफर में नजर आए।

Advertisement
(PC-AP)

ट्रंप की सुरक्षा बढ़ी

ट्रंप ने हाल ही में इन खतरों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं हर सूची में हूं। आज सुबह मैंने देखा, मैं हर एक सूची में हूं। अब तक तो मैं थोड़ा भाग्यशाली रहा हूं, लेकिन शायद यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा।”

ट्रंप इस हफ्ते तुर्की में NATO शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने नए एयर फोर्स वन के बजाय पुराने विमान का इस्तेमाल किया। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की सलाह पर यह बदलाव सुरक्षा के मद्देनजर किया गया था, हालांकि ट्रंप ने इसे पुराने दिनों की याद में बताया।

यह घटनाक्रम अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। हाल ही में दोनों देशों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MOU) हुआ था, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 60 दिनों के लिए टोल-फ्री रखने की बात शामिल थी। लेकिन हाल के हमलों के बाद ट्रंप ने इस समझौते को खत्म घोषित कर दिया है, जबकि व्हाइट हाउस ने अभी भी समाधान की कोशिश जारी रखने का संकेत दिया है।

ये भी पढ़ें: 27 सेकंड में 8 बार पटका, 40 दिन में मिली सजा-ए-मौत... बेरहम दरिंदे के खिलाफ कोर्ट ने सुनाया सबसे तेज फैसला, पटक-पटककर की थी भतीजे की हत्या

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड