Israel-Iran War: 'ईरान का अगला सुप्रीम लीडर ज्यादा दिन नहीं टिकेगा', डोनाल्ड ट्रंप ने भी दी धमकी; कहा- मेरी अनुमति के बिना...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान के अगले सुप्रीम लीडर को व्हाइट हाउस से मंजूरी नहीं मिली, तो वह "ज्यादा दिन नहीं टिकेगा"।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान के अगले सुप्रीम लीडर को व्हाइट हाउस से मंजूरी नहीं मिली, तो वह "ज्यादा दिन नहीं टिकेगा"।
इससे पहले इजरायली सेना ने भी एक पोस्ट के जरिए चेतावनी दी थी कि अगले सुप्रीम लीडर का भी वही अंजाम होगा, जो खामेनेई का हुआ है।
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की जगह किसी और का नाम तय करने की तैयारी के बीच ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से कहा, "उसे हमसे मंजूरी लेनी होगी। अगर उसे हमसे मंजूरी नहीं मिली, तो वह ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हमें हर 10 साल में वापस न जाना पड़े, जब आपके पास मेरे जैसा राष्ट्रपति न हो तो यह नहीं होगा।"
ट्रंप ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि लोगों को पांच साल में वापस जाना पड़े और उन्हें फिर से वही काम करना पड़े, या इससे भी बुरा, उन्हें न्यूक्लियर वेपन मिल जाए।"
Advertisement
इजरायली सेना ने क्या कहा था?
IDF की पोस्ट में लिखा था, "तानाशाह खामेनेई को बेअसर करने के बाद, ईरान का आतंकवादी शासन खुद को फिर से बनाने और एक नया लीडर चुनने की कोशिश कर रहा है।"
सेना ने चेतावनी दी, "ईरान की एक्सपर्ट्स की असेंबली, जो दशकों से नहीं हुई है, जल्द ही कोम शहर में इकट्ठा होगी। हम आपको बताना चाहते हैं कि इजराइल सरकार का हाथ हर वारिस और हर उस व्यक्ति का पीछा करता रहेगा जो वारिस नियुक्त करना चाहता है। हम उन सभी को चेतावनी देते हैं जो वारिस चुनने की मीटिंग में हिस्सा लेने का इरादा रखते हैं कि हम आपको भी निशाना बनाने में नहीं हिचकिचाएंगे।"