ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है, हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार, अब क्या करेंगे ट्र्ंप?

मोहेब्बी ने दावा किया कि ईरान के साथ संघर्ष के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगी अपने मकसद में पूरी तरह विफल रहे हैं। अमेरिका और उसके सहयोगियों की युद्ध में हार हुई है। उनकी हार ऐतिहसिक और शर्मनाक है, लेकिन उनमें हार स्वीकार करने का साहस नहीं है।

अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव | Image: ANI

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर है। सीजफायर के बाद दोनों देशों के बीच MoU पर सहमति बनने के आसार नजर आ रहे थे। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार धमकियों के बाद भी ईरान अपनी शर्तों पर अड़ा है। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका उसकी शर्तें नहीं मानता, वो समझौता नहीं करेगा। अब एक बार फिर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने सोमवार को धमकी दी है।

7 महीने बाद भी मिडिल ईस्ट में तनाव

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर सामूहिक हमले के बाद करीब 7 महीने हो चुके हैं लेकिन अब तक युद्ध का ज्वाला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। पूरा मिडिल ईस्ट संघर्ष की चपेट में है और दुनिया इस बात का इंतजार कर रही है कि कब औपचारिक रूप से युद्ध खत्म होने का ऐलान होगा। लेकिन इसके आसार नहीं दिख रहे। डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं हो रहा है।

IRGC ने अमेरिका को दी धमकी

ईरान की सेना IRGC ने सोमवार को धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर मिडिल ईस्ट में हालात नहीं सुधरे तो वह लंब समय तक युद्ध के लिए तैयार है। एक न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए IRGC के सेकंड ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहेब्बी ने कहा कि ईरान लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। यदि संघर्ष अगले चरण में जाता है तो वह दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगा।

हार स्वीकार करने का साहस नहीं- मोहेब्बी

मोहेब्बी ने दावा किया कि ईरान के साथ संघर्ष के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगी अपने मकसद में पूरी तरह विफल रहे हैं। अमेरिका और उसके सहयोगियों की युद्ध में हार हुई है। उनकी हार ऐतिहसिक और शर्मनाक है, लेकिन उनमें हार स्वीकार करने का साहस नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की हार को वहां के एक्सपर्ट्स भी मानते हैं।

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने में भी पूरी तरह से विफल रहा है। इतनी बड़ी सेना होने और लगातार दावा करने के बाद भी अमेरिका होर्मुज पर कुछ नहीं कर सका, इससे से साबित होता है कि उसके पास होमुज पर कंट्रोल करने की क्षमता नहीं थी।

ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद तनाव

बता दें कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया था। इस हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके बाद ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। फिर उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना गया था।

Advertisement

ईरान के जवाबी कार्रवाई के बाद युद्ध का ज्वाला पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गया। फिर इस इलाके में तनाव को कम करने के लिए 17 जून 2026 को अमेरिका ने ईरान के साथ एक 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन, जिसे MoU कहा गया था। लेकिन जुलाई में अमेरिका ने फिर हमला किया और होर्मुज पर नाकेबंदी कर दी। इसके बाद इस इलाके में फिर से तनाव चरम पर है।

ये भी पढ़ें: खत्म हो जाएगा युद्ध? ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री जाएंगे अमेरिका, UNGA बैठक में शामिल होने के लिए ट्रंप ने दे दिया वीजा!

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड