US-Iran War: अमेरिका ने भीषण बमबारी से ईरान के कई शहरों को फिर दहलाया, जहाज पर IRGC की फायरिंग के बाद बिगड़े हालात; होर्मुज हुआ बंद

होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर IRGC की फायरिंग के बाद हालात फिर बिगड़ गए हैं। इन हमलों के जवाब में अमेरिका सेना ने ईरान के कई शहरों पर भीषण बमबारी की है।

Iran closed Strait of Hormuz Hormuz
होर्मुज फिर हुआ पूरी तरह बंद | Image: AP/Republic

मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हवाई हमले किए हैं। ईरान ने होर्मुज पर एक जहाज पर हमला किया, जिसके जवाब में अमेरिका सेना ने तेहरान के केश्म द्वीप समते कई शहरों में भीषण बमबारी शुरू कर दी। दोनों देशों ने ताजा हमलों की पुष्टि की है। वहीं, ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) कों बंद करने का ऐलान कर दिया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज M/V GFS गैलेक्सी पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ हमलों का तीसरा दौर शुरू कर दिया है। यह इस सप्ताह ईरान पर अमेरिका का तीसरा हमला है।

अमेरिका ने ईरान पर फिर बोला हमला

CENTCOM ने हमले की पुष्टि करते हुए अपने X पोस्ट में लिखा, होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज, M/V GFS गैलेक्सी पर IRGC के हमले के बाद, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ हमले का तीसरा दौर शुरू किया। ये हमले कमांडर-इन-चीफ (CENTCOM) के निर्देश पर किए जा रहे हैं। ईरान के हमले के बाद चालक दल का एक नागरिक सदस्य लापता है और जहाज को भारी नुकसान पहुंचा है।

भीषण बमबारी से दहला ये शहर

ईरान की ओर से भी इन हमलों की पुष्टि की गई है। ईरानी मीडिया ने दक्षिणी शहर बुशहर, असालुयेह और केश्म द्वीप में विस्फोटों की खबर दी है। सरकारी चैनल प्रेस टीवी के अनुसार, इन दोनों शहरों में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, अभी तक नुकसान या हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, ईरान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी (IRIB) ने बंदर अब्बास में तीन और सीरिक में दो धमाकों की जानकारी दी है।

Advertisement

IRGC ने होर्मुज में जहाज पर किया हमला

ये हमले ऐसे समय पर हुए हैं जब ईरान ने जहाज पर हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट को अगली सूचना तक बंद करने की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान से सार्वजनिक रूप से यह ऐलान करने को कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला रहेगा और यहां से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर हमला नहीं होगा। मगर ईरान ने इसके ठीक उल्टा कदम उठाते हुए ना सिर्फ जहाज पर हमला कियास बल्कि होर्मुज को भी बंद करने का ऐलान कर दिया।

होर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद

IRGC ने अपने बयान में कहा है, होर्मुज स्ट्रेट अगली सूचना तक बंद रहेगा। यह स्ट्रेटेजिक वॉटरवे तब तक बंद रहेगा जब तक अमेरिका वेस्ट रीजन में अपना दखल खत्म नहीं कर देता। यह फैसला विदेशी ताकतों के गैर-कानूनी दखल से पैदा हुई सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया। अगले आदेश तक किसी भी जहाज को स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: कनाडा के टोरोंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 2 मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड