BREAKING: कनाडा के टोरोंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 2 की मौत; लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह

कनाडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। टोरंटो के स्ट्रीट फेस्टिवल में फायरिंग हुई, इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

Toronto Firing
कनाडा के टोरोंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग | Image: AP

Toronto Firing News: कनाडा के टोरोंटो में खुशी भरे स्ट्रीट फेस्टिवल में अचानक फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। 'सल्सा ऑन सेंट क्लेयर' नाम का ये लैटिन कल्चर फेस्टिवल मिडटाउन टोरोंटो में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 8 बजे सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंगटन एवेन्यू के पास फायरिंग शुरू हुई। इस फायरिंग में 2 लोगों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, पूरी घटना में 5 लोगों को गोली लगी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया तो उनमें से 2 को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया। बाकी 3 घायल लोगों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

टोरोंटो पुलिस ने  'एक्टिव शूटर' अलर्ट जारी किया

घटना का जानकारी मिलते ही टोरोंटो पुलिस ने तुरंत 'एक्टिव शूटर' अलर्ट जारी किया। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और लोगों से अपील की जा रही है कि वहां से दूर रहें, साथ ही इमरजेंसी टीमों की बात मानें। सबवे सर्विस भी रोक दी गई। अभी तक हमलावर फरार है। पुलिस बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रही है। चश्मदीदों से पूछताछ और CCTV फुटेज चेक किए जा रहे हैं। हमले का मकसद या वजह अभी साफ नहीं है।

टोरोंटो के पॉपुलर इवेंट में मची भगदड़

ये फेस्टिवल टोरोंटो का पॉपुलर लैटिन कल्चर इवेंट है, जहां डांस, म्यूजिक और फूड का मजा लिया जाता है। गर्मी की शाम में सैकड़ों लोग वहां जमा थे। गोलीबारी शुरू होते ही भगदड़ मच गई। कई लोग अभी भी सदमे में हैं। कनाडा में भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा है, ऐसे वॉयलेंस की घटनाएं यकीनन चिंताजनक है। पुलिस की तेज कार्रवाई जरूरी है ताकि निर्दोष लोग सुरक्षित रह सकें। हम इस घटना पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।   

यह भी पढ़ें: UP में 35 करोड़ पौधे लगाएंगे, मुख्यमंत्री योगी करेंगे अभियान की शुरुआत

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड