UP में आज 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में पौधा रोपकर करेंगे अभियान की शुरुआत
उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपण का महाभियान आज से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। लोगों को दिया जाएगा खास संदेश, पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read

Green UP Campaign: यूपी सरकार आज 12 जुलाई से राज्यव्यापी पौधारोपण का अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पूरे यूपी में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' पौधा रोपकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले हुई उच्चस्तरीय बैठक में साफ निर्देश दिया था कि ये अभियान जनसहभागिता के साथ मनाया जाए। इसी के चलते केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, आयोगों के अध्यक्ष अलग-अलग जिलों में पहुंचकर पौधरोपण करेंगे।
मंत्रियों को दिए गए निर्देश
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधा रोपेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी लखनऊ में शामिल होंगे। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक मुख्यमंत्री के साथ गोरखपुर में रहेंगे। केंद्र सरकार के कई मंत्री भी इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं। जयंत चौधरी बागपत, जितिन प्रसाद पीलीभीत, अनुप्रिया पटेल मीरजापुर, एसपी सिंह बघेल आगरा समेत कई केंद्रीय मंत्री अपने-अपने जिलों में पहुंचेंगे।
जनता से अपील, ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाएं
राज्य के सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राज्य महिला आयोग, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग, गोसेवा आयोग और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी अलग-अलग जिलों में पौधरोपण करेंगे।
Advertisement
यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम है। CM योगी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला है। बड़े पैमाने पर पौधरोपण से न सिर्फ हवा साफ होगी बल्कि जैव विविधता भी बढ़ेगी। सरकार ने सभी जिलों में पौधों की देखभाल के लिए भी प्लान तैयार किया है ताकि रोपे गए पौधे जीवित रहें। जनता से अपील की गई है कि वो अपने घर, स्कूल और मोहल्ले में भी पौधे लगाकर इस महायज्ञ में शामिल हो।