Iran-Israel War: 'हमने US के F-18 फाइटर जेट को मार गिराया', ईरान के दावे पर अब अमेरिका का आया जवाब, जानें VIDEO की क्या है सच्चाई
ईरान ने दावा किया था कि अमेरिका के एक फाइटर जेट F/A-18 को ओमान की खाड़ी के पास स्थित एक अहम तटीय इलाके, चाबहार के नजदीक निशाना बनाया है। ईरान के दावे पर अब अमेरिका का जवाब आया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

US-IRAN Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने एक 'एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम' का इस्तेमाल करके अमेरिका के F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया है। IRGC इसे मार गिराने का वीडियो भी जारी किया। अब ईरान के दावे पर अमेरिका का जवाब आया है। ईरान के साथ जारी जंग के बीच दोनों देशों के बीच जुबानी जंग बढ़ गई है।
ईरान ने अमेरिका के एक फाइटर जेट F/A-18 को ओमान की खाड़ी के पास स्थित एक अहम तटीय इलाके, चाबहार के नजदीक निशाना बनाने का दावा किया। ईरान की सरकारी मीडिया Press TV ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विमान को हवा मार गिराने का वीडियो भी शेयर किया था। मगर, अमेरिका ने इस दावे को पूरी तरह झूठा बताया है।
ईरानी मीडिया ने जारी किया F-18 को मार गिराने का वीडियो
Press TV ने X पर वीडियो को पोस्ट करते बुए लिखा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका के F/A-18 जेट को मार गिराया है। जारी किए गए इस वीडियो को हमले के सबूत के तौर पर पेश किया जा रहा है, हालांकि, वीडियो में हमले की जगह, नुकसान की डिग्री या पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
अमेरिका ने ईरान के दावे को किया खारिज
अब यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे 'झूठा और गुमराह करने वाला' बताया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अपने X पोस्ट में लिखा, IRGC का ये दावा गलत है कि चाबहार के ऊपर नए एयर डिफेंस सिस्टम से अमेरिका के F-18 जेट को मारा गिराया है। सच्चाई ये है कि ईरान ने किसी भी अमेरिकी फाइटर जेट को नहीं गिराया है.”
Advertisement
दोनों देशों के बीच बढ़ी जुबानी जंग
इससे पहले बीते हफ्ते भी ईरानी मीडिया की ओर से दावा किया गया था कि IRGC ने अमेरिकी F-15 जेट्स को मार गिराया। मगल अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने उन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा था ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत अमेरिकी बलों ने 8,000 से ज्यादा कॉम्बैट फ्लाइट्स पूरी की हैं, लेकिन ईरान ने एक भी अमेरिकी फाइटर जेट नहीं गिराया। अमेरिका का यह जवाब सीधे तौर पर तेहरान के दावे को गलत साबित करता है, और यह दिखाता है कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के साथ-साथ, जुंबानी जंग की समानांतर लड़ाई चल रही है।