अपडेटेड 26 March 2026 at 08:32 IST
Donald Trump: ईरान के साथ जारी जंग के बीच ट्रंप की चीन यात्रा पर लगी मुहर, बीजिंग में 14-15 मई को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होगी अहम बैठक
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बताया कि "चीन में ट्रंप की राष्ट्रपति शी के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित मुलाकात अब 14 और 15 मई को बीजिंग में होगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पर आखिरकर मुहर लग गई। ईरान युद्ध कारण स्थगित हुई यात्रा को फिर से निर्धारित कर दिया गया है। इस यात्रा को अब 14 और 15 मई को निर्धारित किया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति ट्रंप की चीन यात्रा की जानकारी दी है। वहीं, ट्रंप ने भी अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया है कि इस ऐतिहासिक यात्रा को दोबारा से निर्धारित कर लिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात बीजिंग में 14-15 मई को होगी। अमेरिका और इजरायल के ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच एक बार दौरा टलने के बाद इसे फिर से निर्धारित किया गया है। ट्रंप का यह दौरा कई मायनों में बेहद अहम माना जा रहा है। यह लगभग 10 सालों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का चीन का पहला दौरा होगा।
ट्रंप की चीन यात्रा पर लगी मुहर
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बताया कि "चीन में ट्रंप की राष्ट्रपति शी के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित मुलाकात अब 14 और 15 मई को बीजिंग में होगी। फ़र्स्ट लेडी मेलानिया और राष्ट्रपति ट्रंप, राष्ट्रपति शी और मैडम पेंग की मेज़बानी, वाशिंगटन, D.C. में एक जवाबी दौरे के लिए करेंगे, जिसकी तारीख़ इस साल बाद में घोषित की जाएगी।"
बीजिंग में होगी दो महाशक्तियों की मुलाकात
वहीं, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरी मुलाकात, जिसे मूल रूप से ईरान में हमारे सैन्य अभियान के कारण टाल दिया गया था, अब फिर से तय कर ली गई है और यह 14 और 15 मई को बीजिंग में होगी। First Lady मेलानिया और मैं इस साल बाद में वॉशिंगटन D.C. में एक जवाबी दौरे के लिए राष्ट्रपति शी और Madame Peng की मेजबानी करेंगे। मुझे राष्ट्रपति शी के साथ समय बिताने का बेसब्री से इंतजार है, जो मुझे यकीन है कि एक ऐतिहासिक घटना साबित होगी।'
Advertisement
हॉर्मुज संकट पर होगी बात?
मध्य पूर्व में ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव बीच ट्रंप का यह यात्रा कई मायने में बेहद अहम है। मूल रूप से यह यात्रा मार्च महीने में प्रस्तावित थी, लेकिन ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। ट्रंप ने पहले चीन समेत कई देशों से इस क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग की मांग की थी, जिसे बीजिंग ने ठुकरा दिया था। माना जा रहा है अब बीजिंग में दोनों नेताओं के बातचीत का मुख्य केंद्र तेल आपूर्ति बहाल करना होगा क्योंकि चीन, जो ईरान के कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार है ऐसे में उसके पास तेहरान पर दबाव बनाने की क्षमता है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 26 March 2026 at 07:02 IST