Iran-Israel War: हिज्बुल्लाह पर IDF का बड़ा प्रहार, रॉकेट हमलों से दहल उठा बेरूत और दक्षिणी लेबनान; मलबे में तब्दील कई इलाके-VIDEO
लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाकों में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह इजरायली सेना द्वारा किए ताबड़तोड़ हमलों ने भयंकर तबाही मचा दी। कई बहुमंजिला इमारतें पूरी तरह ढह गईं। हमले का वीडियो भी सामने आया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
इजरायल ने लेबनान पर फिर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह आतंकी संगठन के मुख्यालय समेत कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इन हमलों में कई बहुमंजिला इमारतें पूरी तरह ढह गईं, जबकि सड़कों पर मलबे का ढेर लग गया। हमलों के बाद आसमान में काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखे। IDF ने स्ट्राइक का वीडियो भी जारी किया है।
लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाकों में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह इजरायली सेना द्वारा किए ताबड़तोड़ हमलों ने भयंकर तबाही मचा दी। कई बहुमंजिला इमारतें पूरी तरह ढह गईं, जबकि सड़कों पर मलबों का ढेर लग गया। हमलों के बाद आसमान में काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखे। IDF ने दावा किया है कि उसने उसने विद्रोहियों के करीब 70 ठिकाने तबाह कर डाला।
हिज्बुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला
IDF ने दावा किया है कि हिज्बुल्लाह आतंकी संगठन के मुख्यालय पर हमले किए गए है। यहीं से संगठन के आतंकवादी इजरायल और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए काम करते थे। ये आतंकी संगठन सुनियोजित तरीके से लेबनान में नागरिक इलाकों में, जहां आबादी ज्यादा होती है, अपना बुनियादी ढांचा स्थापित करता है।
IDF ने जारी किया तबाही का वीडियो
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने हमले कुछ वीडियो भी जारी किए हैं। इन वीडियो में आसमान से हमले होते दिख रहे हैं, जहां ईरान के मिसाइल लॉन्चरों और लेबनान में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटरों को धमाकों के साथ निशाना बनाया जा रहा है। बता दें कि इजरायल और ईरान में जारी तनाव की वजह दक्षिणी लेबनान, पूर्वी बेक्का वैली और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के लाखों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
Advertisement
7-8 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
स्थानीय लोगों के मुताबिक रात भर और सुबह के समय भी कई जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजीं, जिसके बाद आसपास के इलाकों में आग की लपटें और धुआं फैल गया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 8 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्टों में रामलेट अल-बैदा (समुद्र तट क्षेत्र) में विस्थापित परिवारों के टेंटों और कारों के पास 'डबल-टैप' हमले की बात कही गई है, जिसमें 7-8 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने की सूचना है।
हमलों से पहले IDF ने आम लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी। नागरिकों को कम नुकसान पहुंचने की संभावना के लिए यह कदम उठाए गए थे।हिज्बुल्लाह आतंकी संगठन द्वारा इस अभियान में शामिल होने और ईरानी आतंकी शासन के संरक्षण में काम करने के फैसले के खिलाफ IDF जोरदार कार्रवाई कर रहा है।