अपडेटेड 13 March 2026 at 07:39 IST

Israel Iran War: PM मोदी ने देर रात ईरान के राष्ट्रपति को मिलाया फोन, उर्जा संकट, भारतीयों की सुरक्षा समेत इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से गुरुवार देर रात फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत की। यह वार्ता मिडिल ईस्ट में जारी संकट के 13वें दिन हुई, जिसमें अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती दुश्मनी के मद्देनजर स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

PM Modi's First Conversation With Iran President
पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात | Image: ANI

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से आधी रात को फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच युद्ध के ताजा हालात, नागरिकों की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर लंबी बातचीत हुई। ईरान की अमेरिका और इजरायल के साथ जारी जंग के बीच यह पीएम मोदी की पहली वार्ता थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस बातचीत की जानकारी साझा की।

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से गुरुवार देर रात फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत की। यह वार्ता क्षेत्रीय संकट के 13वें दिन हुई, जिसमें अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती दुश्मनी के मद्देनजर स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी ने इस बातचीत पर कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, तेल और गैस की बिना रुके सप्लाई भारत की सर्वोच्य प्राथमिकता है।

इन मुद्दों पर पीएम मोदी ने की बात

बातचीत के बाद X पर अपने पोस्ट में PM मोदी ने लिखा, ,ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेश्कियन से क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात हुई। बढ़ते तनाव, आम नागरिकों की जान जाने और नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई।" भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा, साथ ही सामान और ऊर्जा के बिना किसी रुकावट के आवागमन की जरूरत, भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं बनी हुई हैं। शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और बातचीत तथा कूटनीति का आग्रह किया।

दुनिया भर में तेल संकट गहराया

दोनों नेताओं के बीच यह महत्वपूर्ण बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग बंद करने का ऐलान किया गया है। बता दें कि यह रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है, जिसके जरिए दुनिया के करीब पांचवें हिस्से के कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई होती है। होर्मुज के बंद होने से दुनिया भर में तेल संकट गहराता जा रहा है।

Advertisement

युद्ध ने देश को प्रभावित किया- पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "हालांकि युद्ध ने देश को प्रभावित किया है, फिर भी सरकार इस संकट से निपटने की दिशा में लगातार प्रगति कर रही है। आजकल LPG को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोग घबराहट पैदा करने और अपना एजेंडा साधने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इस समय उन पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि ऐसा करके वे जनता के सामने अपनी असलियत उजागर कर रहे हैं और पूरे देश को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।"

भारत हर सकंट से बाहर निकलेगा- पीएम मोदी

PM ने आगे  कहा, "युद्ध के कारण पैदा हुए इस वैश्विक संकट के असर से कोई भी देश अछूता नहीं है। कम या ज्यादा, हर कोई इस संकट से प्रभावित है। भारत भी इस संकट से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और हम विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में, मैंने दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ इस पर चर्चा की है। सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गलती मानने तक नहीं छोड़ेंगे...', जंग के बीच ईरान ने ट्रंप को दी धमकी
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 07:16 IST