Advertisement

अपडेटेड 24 June 2025 at 12:49 IST

'सीजफायर लागू है, इसका उल्लंघन न करें', ईरान के इनकार के बाद भी राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम को लेकर दिया बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा की है। उन्होंने दोनों देशों से कहा है कि कृपया अब इसका उल्लंघन न करें।

Advertisement
‘Ceasefire… Don’t Violate It’: Donald Trump Confirms Israel-Iran Truce
राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम को लेकर दिया बड़ा बयान | Image: Republic/X

इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के 12वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम (Ceasefire) लागू होने की घोषणा की।  मगर ट्रंप की इस घोषणा के कुछ ही देर बात ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर फिर मिसाइल दागी। इस हमले में कई इजरायली नागरिकों की मौत हो गई। ईरानी विदेश मंत्री ने सीजफायर पर बयान जारी कर कहा कि ये इजरायल ने शुरू किया तो रूकना भी उसे ही होगा। ईरान के एक्शन के कुछ देर बाद एक बार फिर राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सीजफायर की घोषणा की है और इसका उल्लंघन नहीं करने को कहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा से पुष्टि की है कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम अब आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। उन्होंने दोनों देशों से समझौते का सम्मान करने और युद्ध विराम का उल्लंघन करने से बचने का आग्रह किया।

युद्ध विराम अब लागू हो गया है-ट्रंप 

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "युद्ध विराम अब लागू हो गया है। कृपया इसका उल्लंघन न करें! यह घोषणा उच्च स्तरीय वार्ताओं की एक श्रृंखला के बाद की गई, जिसके परिणामस्वरूप युद्ध विराम हुआ, जिसका उद्देश्य हफ्तों के सैन्य संघर्ष के बाद इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को रोकना है।

ट्रंप के सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान का एक्शन

डोनाल्ड ट्रंप के पहले सीजफायर के दावे पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान आया। उन्होंने लिखा, "जैसा कि ईरान ने बार-बार स्पष्ट किया है: इजरायल ने ईरान पर युद्ध शुरू किया। अभी तक, किसी भी युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई "समझौता" नहीं हुआ है। बशर्ते कि इजरायली शासन ईरानी लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण को तेहरान समय के अनुसार सुबह 4 बजे से पहले बंद कर दें। हमारा उसके बाद अपनी प्रतिक्रिया जारी रखने का कोई इरादा नहीं है।"

जंग में अमेरिकी की एंट्री से बौखलाया ईरान

बता दें कि इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिकी की एंट्री के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार रात को अमेरिका के फाइटर जेट ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया। जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल है। इनमें मुख्य निशाना फोर्डो था। फोर्डो पर बम की एक पूरी खेप गिराई गई था। अमेरिका के इस एक्शन से ईरान बौखलाहट में आ गया। इसके के बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर मिसाइलों की बौछार कर दी। इस जंग में ईरान और इजरायल दोनों देश में बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं। 
 

यह भी पढ़ें: तिरंगा थामे इजरायल से लौटे भारतीयों ने सुनाई जंग की खौफनाक दास्तां

पब्लिश्ड 24 June 2025 at 12:49 IST