अपडेटेड 14 March 2026 at 22:32 IST
सिर्फ 70 सेकंड में 14 करोड़ की डकैती, हॉलीवुड फिल्मों में भी नहीं देखा होगा ऐसा सीन, 24 मास्क्ड लूटेरों ने खाली कर दिया भारतीय ज्वेलरी स्टोर
Jewellery Store Theft USA: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से एक हैरान करने वाला डकैती का मामला सामने आया है। इस दौरान का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Jewellery Store Theft USA: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भयंकर डकैती हुई है। वहां पर भारत में रहने वाले एक परिवार की ज्वेलरी दुकान को कुछ ही सेकंड में लूट लिया गया। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी वीडियो शेयर किया है, जिसमें नकाबपोश बदमाशों का एक बड़ा गिरोह महज 70 सेकंड में करीब 1.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14 करोड़ रुपये के गहने लूटकर फरार होता नजर आ रहा है। इस दौरान का ये सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कैसे हुई डकैती?
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 18 जून 2025 को कैलिफोर्निया के फ्रीमोंट शहर में स्थित कुमार ज्वेलर्स में होने को बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब दो दर्जन नकाबपोश बदमाश कई गाड़ियों में सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे थे। सभी ने गहरे रंग की हुडी पहन रखी थी। जैसे ही गाड़ियां दुकान के सामने रुकीं, बदमाश तेजी से अंदर घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी।
हथौड़ों से कांच तोड़ने के बाद बैग में भरे गहने
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बदमाश अपने साथ बड़ा सा बैग, कुल्हाड़ी और हथौड़े लेकर आए थे। उन्होंने दुकान के कांच के डिस्प्ले केस को हथौड़ों से तोड़ दिया और अंदर रखे महंगे गहनों को तेजी से बैग में भरना शुरू कर दिया। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि दुकान के कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही लुटेरे गहनों के साथ बाहर भाग गए।
दुकान से लगभग सभी गहनों को ले गए अपने साथ
अमेरिका की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदालत में जो दस्तावेज पेश किए गए हैं, उनमें दुकान के मालिक ने बताया कि इस डकैती में दुकान का लगभग 75 से 80 प्रतिशत सामान लूट लिया गया है। लुटेरे गहने लेकर तुरंत बाहर खड़ी गाड़ियों में सवार हो गए थे, जिसके बाद सभी गाड़ियां अलग- अलग तेज स्पीड से चल दी थीं।
Advertisement
पुलिस ने किया पीछा, कई आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि लूट में इस्तेमाल की गई कई गाड़ियां चोरी की थीं, जिससे बदमाशों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। पुलिस ने एक काली एक्यूरा कार का पीछा भी किया, जो शहर के कई रिहायशी इलाकों से गुजरते हुए तेज रफ्तार में भाग रही थी। रिपोर्ट के अनुसार कार करीब 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी और चालक ने कई ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए भाग रहे थे।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 22:32 IST