अपडेटेड 14 March 2026 at 21:49 IST

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ पर आया बड़ा अपडेट, कितनी लंबी होगी फिल्म?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि फिल्म कितनी लंबी होने वाली है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2 will release alongside Toxic on March 19
Dhurandhar 2 will release alongside Toxic on March 19 | Image: X

Dhurandhar 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जल्द ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने आयरलैंड के सेंसर बोर्ड की जांच पूरी कर ली है और इसकी आधिकारिक ड्यूरेशन भी सामने आ गई है।

आयरिश फिल्म बोर्ड से मिली ये कैटेगरी

आयरिश फिल्म क्लासिफिकेशन कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को डिस्ट्रीब्यूटर मूवीगोअर्स की ओर से सेंसर के लिए भेजा गया था। फिल्म की जांच प्रोसेस 12 मार्च को पूरी कर ली गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में दिखाए गए हिंसक सींस, आपत्तिजनक व्यवहार और अभद्र भाषा के कारण इसे सख्त श्रेणी में रखा गया है। वहीं अंतरंग सींस और न्यूडिटी के मामले में इसे मध्यम श्रेणी दी गई है। फिलहाल ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन की ओर से अभी तक फिल्म को कोई रेटिंग नहीं दी गई है।

करीब चार घंटे लंबी है फिल्म

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की 235 मिनट की बताई गई है, यानी यह फिल्म लगभग 3 घंटे 55 मिनट लंबी है। दिलचस्प बात यह है कि इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर’ भी लंबी फिल्मों में गिना जाता था जिसका ड्यूरेशन करीब 3 घंटे 34 मिनट थी। ऐसे में सीक्वल ने अपने पहले पार्ट का भी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

आदित्य धर द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म को निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने मिलकर किया है। फिल्म को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि भारत में इसका पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम को रखा गया है।

Advertisement

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं पहले भाग में अक्षय खन्ना के किरदार की मौत हो चुकी थी, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह सीक्वल में किसी खास सीन या कैमियो में दिखाई देते हैं या नहीं। इसके अलावा फिल्म में कुछ और स्टार्स के कैमियो की भी चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें: मां-बाप ने पहली बार देखा बेटे का मॉडलिंग पोस्टर, भावुक पल ने जीता दिल

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 21:49 IST