Viral Video: मां-बाप ने पहली बार देखा बेटे का मॉडलिंग पोस्टर, भावुक पल ने जीत लिया इंटरनेट का दिल

Viral Video: मुंबई का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक बेटे के मां और बाप ने अपने बेटे के मॉडलिंग पोस्टर को पहली बार देखा और फिर काफी इमोशनल हो गए।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: INSTAGRAM

Viral Video: मुंबई से एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है, जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपने माता-पिता को पहली बार अपना मॉडलिंग पोस्टर दिखाता नजर आता है। बेटे को बड़े पोस्टर पर देखकर माता-पिता की खुशी और गर्व भरी प्रतिक्रिया ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आदर्श नाम के युवक ने शेयर किया है और इसे उन्होंने अपने जीवन का सपना सच होने जैसा पल बताया है।

स्पोर्ट्सवियर पोस्टर में नजर आया बेटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपने माता-पिता को एक कपड़ों की दुकान के अंदर लेकर जाता है। वहां वह उन्हें ऊपर लगे एक बड़े पोस्टर की तरफ इशारा करता है। यह पोस्टर ब्रांड के एक्टिव वियर सेक्शन के लिए लगाया गया था, जिसमें युवक स्पोर्ट्सवियर मॉडलिंग करते दिखाई देता है। जैसे ही माता-पिता की नजर पोस्टर पर पड़ती है, उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगती है। मां गर्व से पोस्टर को देखती हैं, जबकि पिता मुस्कुराते हुए कभी अपने बेटे को देखते हैं तो कभी पोस्टर की ओर नजर डालते हैं। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी काफी खास बन जाता है।

हर मॉडल का सपना रहा खास

वीडियो में स्क्रीन पर हर मॉडल का सपना लिखा हुआ नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में युवक ने इस पल को अपने जीवन का बेहद खास पल बताया है। उन्होंने लिखा कि जिन लोगों ने शुरुआत से उन पर भरोसा किया, वही लोग पहली बार उन्हें एक बड़े पोस्टर पर देख रहे थे।

लोगों ने किए इमोशनल कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर इमोशनल कमेंट कर रहे हैं। हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक और शेयर किया है। कई यूजर्स ने लिखा कि माता-पिता के चेहरे पर दिख रहा गर्व इस वीडियो को और भी खास बना देता है। एक यूजर ने कमेंट किया कि तुमने सच में कमाल कर दिया, हमें तुम पर गर्व है। वहीं कई लोगों ने दिल वाले इमोजी और बधाई मैसेज भेजकर लड़के को शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ICU से बाहर आते ही फिर बिगड़ी UK07 Rider की हालत, मैनेजर दी हेल्थ अपडे

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड