Venezuela Earthquake: भारतीय सेना की वेनेजुएला में जांबाजी... 79 साल की महिला को मलबे से निकाला जिंदा, जवानों के कायल हुए स्थानीय लोग, VIDEO

वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही के बीच इंडियन आर्मी ने ऑपेरेशन अमिस्टेड के तहत मलबे से एक 79 साल की बुजुर्ग महिला को जिंदा निकाला, फील्ड अस्पताल में इलाज जारी। भारत की मानवीय मदद की दी जा रही मिसाल, पढ़ें पूरी खबर  

Indian Army Venezuela rescue
इंडियन आर्मी ने मलबे में फंसी 79 साल की बुजुर्ग महिला को बचाया | Image: @adgpi

Venezuela Earthquake: इंडियन आर्मी ने 1 जुलाई (बुधवार) को ऑपरेशन अमिस्टैड के तहत वेनेजुएला के भूकंप प्रभावित इलाके में मलबे के नीचे फंसी एक 79 साल की बुजुर्ग महिला को सफलतापूर्वक निकाल लिया, ये बचाव ऑपरेशन अमिस्टैड के तहत चल रहे मानवीय अभियान का हिस्सा है। भारतीय आर्मी ने समय रहते महिला को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत फील्ड अस्पताल में पहुंचाया, जिससे समय महिला की जान बच सकी।  

विदेशी मीडिया के मुताबिक, महिला के पैर में फ्रैक्चर था, साथ ही पेरिफेरल आर्टरी की बीमारी भी थी, मलबे के नीचे फंसने के कारण इलाज में देरी भी उनकी जान ले सकती थी, क्योंकि गंभीर आर्टरी अल्सर और तेज दर्द बढ़ गया था। इस दौरान भारतीय आर्मी ने उन्हें तुरंत संभाला और फ्रैक्चर का इलाज किया, वहीं घावों को भी देखभाल की गई, जिससे उनके मन में तुरंत ठीक होने की उम्मीद जागी।   

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

बतादें वेनेजुएला के कई प्रभावित परिवार भारत की मदद से खुश हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर वीडियो शेयर किए। इनमें लोग आर्मी फील्ड हॉस्पिटल में मिल रही बेहतरीन देखभाल के लिए भारत को धन्यवाद दे रहे हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने खासतौर पर मेडिकल स्पेशलिस्ट की सेवाओं की तारीफ की।

भूकंप से हुई भारी तबाही

भूकंप ने वेनेजुएला को काफी नुकसान पहुंचाया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सेंट्रल और उत्तरी वेनेजुएला में करीब 58,870 इमारतें क्षतिग्रस्त या पूरी तरह नष्ट हो गईं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों की संख्या अब 1,719 हो गई है। कुल 22,619 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें 5,034 घायल हैं। 855 इमारतों में से 189 पूरी तरह ढह गईं। वहीं, 24 जून के भूकंप के बाद अब तक 609 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड