राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बवाल के बीच जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- भारत
- 1 min read

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत में सुधार है। उन्हें सोमवार को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और साथ ही पेशाब में इंफेक्शन की शिकायत भी थी।
बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक हैं। वे राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दिनों से ही जुड़े रहे और अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। वह 1986 में राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने। 1992 के बाद राम जन्मभूमि न्यास (वीएचपी द्वारा गठित) के प्रमुख बने और 2006 में बने।
Advertisement
महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वे वर्तमान अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान कोर्ट-कचहरी, सड़क आंदोलन और संत-समाज को एकजुट करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में सैकड़ों साधुओं को संगठित किया।