'आपको भविष्य देखना है तो भारत आए...' बोले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

भारत की तारीफ में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि अगर आपको भविष्य देखना है तो आप यहां आ जाइए।

US Envoy Eric Garcetti
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने की भारत की तारीफ | Image: X

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर आपको भविष्य देखना है तो आप भारत आइए। बता दें, एरिक को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का करीबी माना जाता है। भारत में कई सालों में किसी भी अमेरिकी राजदूत को नियुक्त नहीं किया गया था, लेकिन बाइडेन की सरकार के आने के बाद भारत में अमेरिका के राजदूत के रुप में एरिक गार्सेटी को तैनात किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एरिक ने कहा, "अगर आप भविष्य देखना चाहते हैं, तो भारत आइए। अगर आप भविष्य को महसूस करना चाहते हैं, तो भारत आइए। अगर आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो भारत आइए। मुझे संयुक्त राज्य मिशन के नेता के रूप में ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है।" हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब एरिक ने भारत की तारीफ की। एरिक के इस बयान से एक बात तो साफ जाहिर है कि अमेरिका को भारत में भविष्य दिखता है। 

भारत का चेहरा बन गए मोदी: अमेरिकी सांसद  

वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के वरिष्ठ सांसद ने भारत में 2014 से हुई आर्थिक प्रगति एवं विकासात्मक कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा कि वह भारत का चेहरा बन गए हैं। अमेरिकी संसद में भारत के बड़े समर्थकों में से एक माने जाने वाले ब्रैड शरमन ने कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत होते देखा है।

उन्होंने कहा कि रूस के साथ भारत के रक्षा संबंध, भारत और अमेरिका के संबंधों के लिए एक चुनौती है। अमेरिकी सांसद ने मंगलवार को कहा, "वह (मोदी) भारत का चेहरा बन गए हैं और हमने बहुत महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति देखी है। बेशक, हर देश की अपनी चुनौतियां होती हैं, हर नेता की अपनी चुनौतियां होती हैं। मैं किसी देश की सफलता का श्रेय केवल एक नेता को नहीं देता। मेरा मतलब है कि आपके पास 1.3 अरब से अधिक लोग हैं और वे सभी भारत को और अधिक सफल देश बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद के खिलाफ भारत-कजाकिस्तान आए साथ, सुरक्षा चुनौतियों का किया आकलन

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड