'घर के अंदर रहें, दरवाजा बंद रखें', कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में हाई अलर्ट, यहूदियों के इलाके में हमलावर ने की 20-30 राउंड फायरिंग
सोमवार को कनाडा के मॉन्ट्रियल के कोट-डेस-नीजेस इलाके में हुई गोलीबारी में मॉन्ट्रियल पुलिस (SPVM) के दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। स्थानीय खबरों के मुताबिक, यह हमला यहूदी कारोबारों को निशाना बनाकर किया गया था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

सोमवार को कनाडा के मॉन्ट्रियल के कोट-डेस-नीजेस इलाके में हुई गोलीबारी में मॉन्ट्रियल पुलिस (SPVM) के एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य अधिकारी घायल हो गया। स्थानीय खबरों के मुताबिक, यह हमला यहूदी कारोबारों को निशाना बनाकर किया गया था।
कनाडा के समय के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे, SPVM ने CDN इलाके में एक हथियारबंद और खतरनाक संदिग्ध के मौजूद होने और उससे जुड़े खतरे का अलर्ट जारी किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 20-30 राउंड गोलियां चलीं। यह इलाका बड़ी संख्या में यहूदी आबादी वाला है, जहां कई कोशर रेस्टोरेंट, एक चाबाद, यहूदी स्कूल और यहूदी कम्युनिटी सेंटर हैं।
SPVM ने इलाके में मौजूद लोगों से घर के अंदर रहने और दरवाजे बंद रखने को कहा।
संदिग्ध शूटर को मार गिराया गया
मॉन्ट्रियल पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शूटर को मार गिराया गया है। हालांकि तत्काल खतरा टल गया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है।
Advertisement
क्यों अहम है ये इलाका?
यह घटना डेकेरी बुलेवार्ड और वेस्टबरी एवेन्यू के पास हुई, जो बेथ रिवकाह एकेडमी, चाई सेंटर, MADA, वाड हा'इर और यगदिल तोराह जैसे कई यहूदी समुदाय के संस्थानों के नजदीक है।
एक पुलिस अधिकारी की मौत
मॉन्ट्रियल पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हमें बहुत दुख के साथ यह पुष्टि करनी पड़ रही है कि ड्यूटी के दौरान हमारे एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।"