गोल्डी बराड़ पर FBI ने कसा शिकंजा, 50,000 डॉलर का इनाम घोषित, लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का बताया सरगना

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों ने मिलकर इस खतरनाक आपराधिक सिंडिकेट को खत्म करने के लिए एक बड़ा संयुक्त अभियान छेड़ा है, जिसे 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' नाम दिया गया है। इस वैश्विक कार्रवाई ने बिश्नोई गैंग के विदेशी नेटवर्क की कमर तोड़ दी है।

FBI Announces $50,000 Reward For Information on 'Most Wanted' Gangster Goldy Brar
FBI Announces $50,000 Reward For Information on 'Most Wanted' Gangster Goldy Brar | Image: X

जतिन शर्मी की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैर पसार चुके लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अमेरिका ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गैंग के मुख्य सदस्य सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के लिए एक बड़ा दांव खेला है। FBI ने गोल्डी बराड़ का सुराग देने या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 50,000 अमेरिकी डॉलर करीब 48 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया है।

FBI का बड़ा एक्शन और खुलासे

FBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस इनाम की घोषणा करते हुए साफ किया कि गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध गिरोह का एक अहम हिस्सा है। यह गैंग दक्षिणी कैलिफोर्निया, पूरे अमेरिका और कनाडा में कई गंभीर और हिंसक वारदातों को अंजाम दे चुका है। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, बिश्नोई गैंग का नेटवर्क सिर्फ भारत या अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार कनाडा और मेक्सिको से भी जुड़े हुए हैं।

इस घोषणा से कुछ ही घंटे पहले अमेरिकी प्रशासन ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया। प्रशासन के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ही 18 जून 2023 को कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रची थी। संघीय अभियोजकों का आरोप है कि इन दोनों के इशारे पर ही दो हमलावरों ने ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक सिख गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

क्या है 'ऑपरेशन हार्ड बॉल'?

भारत से जुड़े इन अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों को नेस्तनाबूद करने के लिए अमेरिका ने 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' की शुरुआत की है। यह एक संयुक्त अभियान है, जिसके तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में अब तक गैंग से जुड़े 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत कुल 37 आरोपियों के खिलाफ तीन संघीय आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए 24 लोगों के अलावा 10 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस चार्जशीट में जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर सिंह धांधा जैसे अन्य बड़े अपराधियों के नाम भी शामिल हैं। इन सभी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स तस्करी, जबरन वसूली और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग जैसे संगीन आरोप हैं। अमेरिका के इस कड़े कदम से बिश्नोई गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कमर टूटनी तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें - Weather Report: दिल्ली में मॉनसून की एंट्री, गुजरात-मुंबई में ऑरेंज अलर्ट के साथ 15 राज्यों में अगले 10 घंटे भारी; जानें अपने शहर का हाल
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड