Weather Report: दिल्ली में मॉनसून की एंट्री, गुजरात-मुंबई में ऑरेंज अलर्ट के साथ 15 राज्यों में अगले 10 घंटे भारी; जानें अपने शहर का हाल

मौसम विभाग ने 8 जुलाई के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही लगातार नमी के कारण अगले 48 से 72 घंटों तक मानसूनी गतिविधियां बेहद सक्रिय रहेंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
aaj-ka-mausam-live-monsoon-imd-rain-alert-13-states-mumbai-gujarat-orange-alert-up-bihar-punjab-haryana-mp-uttrakhand-weather-today-delhi-monsoon
aaj-ka-mausam-live-monsoon-imd-rain-alert-13-states-mumbai-gujarat-orange-alert-up-bihar-punjab-haryana-mp-uttrakhand-weather-today-delhi-monsoon | Image: ANI

देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिससे मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। भीषण गर्मी और उमस झेल रहे इलाकों में अब तेज बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवाएं चल रही हैं। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर आर्थिक राजधानी मुंबई और गुजरात तक, भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मुंबई में भारी बारिश से थमी रफ्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। वडाला RTO इलाके से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं और गाड़ियां पानी को चीरते हुए निकलने को मजबूर हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

गुजरात के नवसारी में फंसी यात्रियों से भरी बस

गुजरात में भी आसमान से आफत बरस रही है। नवसारी में भारी बारिश के चलते सर्विस रोड पर इस कदर जलभराव हुआ कि यात्रियों से भरी एक बस बीच रास्ते में ही फंस गई। बस के आधे पहिए पानी में डूब चुके हैं। राहत और बचाव कार्य की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें तेजी से जारी हैं।

Advertisement

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज बुधवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे भीषण गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन सड़कें पूरी तरह सराबोर हो गई हैं। पानी भरने की वजह से कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक रेंगता नजर आया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली-NCR में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

 दिल्ली-NCR में आज 8 जुलाई मौसम का मिजाज बदला रहेगा। यहां 70 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और भारी बारिश की संभावना है। तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। तेज हवाओं से पेड़ गिरने और बिजली गुल होने का खतरा है, इसलिए लोगों को बिना जरूरत बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। यूपी के कई जिलों मथुरा, झांशी, अयोध्या, प्रयागराज में भी 80 किमी की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है।

Advertisement

बिहार और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी 

बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान और पेड़ों से दूर रहने को कहा गया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और पहाड़ी इलाकों में भी मध्यम से भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

राजस्थान और गुजरात में ओरेंज अलर्ट

राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और जोधपुर सहित कई जिलों में 8 से 10 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात सूरत, वलसाड के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मुंबई और पहाड़ी राज्य में फ्लैश फल्ड

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है। यहां लोकल ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। उत्तराखंड में भी 10 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी है। पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है, जिससे चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान

केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की उम्मीद है। आपको बता दें, केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण टनल प्रोजेक्ट साइट पर अचानक लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग लापता हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 265 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मलबे की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़ें - Mumbai Airport: भारी बारिश के बीच एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान, मुंबई एयरपोर्ट पर ऐसे टला बड़ा हादसा

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड