अपडेटेड 17 May 2025 at 22:19 IST

Elon Musk: सम्राटों वाली पोशाक में क्यों दिखने लगे मस्क? X पर बदल लिया अपना नाम... क्या है वजह

एलन मस्क अचानक से सम्राटों वाले पोशाक में दिखने लगे हैं। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना नाम भी बदल लिया है। ये है इसके पीछे की वजह।

Elon Musk Changes His Name On X
एलन मस्क ने बदला अपना नाम | Image: Republic, X

दुनिया के मशहूर उद्योगपति और टेस्ला CEO एलन मस्क एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार मस्क ने कुछ ऐसा किया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। दरअसल, हाल ही में एलन मस्क सम्राटों जैसे भव्य पोशाक में नजर आए। इसके साथ ही टेस्ला सीईओ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपना नाम भी बदल लिया है।

एलन मस्क ने X पर अपना नाम बदलकर "केकियस मैक्सिमस" कर लिया है। इस नए नाम के साथ मस्क ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह शाही परिधान में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर मुकुट जैसा सिरोपट्टा है, कंधों पर शाही चोगा और उनके चारों ओर एक सम्राट जैसी भव्यता दिखाई दे रही है। यह लुक किसी पुराने जमाने के राजा या सम्राट से कम नहीं लग रहा।

मस्क के सम्राट वाले पोशाक पर लोगों का रिएक्शन

एक्स के मालिक के इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। कुछ लोग इसे मस्क की फनी अंदाज बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे भविष्य की किसी नई रणनीति या प्रचार अभियान का हिस्सा बताया। बता दें, मस्क की कंपनी X लगातार खुद को एक नया रूप देने की कोशिश कर रही है। ऐसे में मस्क का नाम बदलना और स्रमाट वाले पोशाक में सामने आना भी इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

अक्सर सुर्खियों में रहते हैं मस्क

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, एलन मस्क अकसर अपने अलग तरीके के बातों और व्यवहारों से लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इससे न सिर्फ सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा होती है, बल्कि उनके ब्रांड का भी खूब प्रचार होता है। इससे पहले भी मस्क ने अपने ट्वीट्स, कपड़ों और स्पीच के जरिए कई बार वैश्विक मीडिया का ध्यान खींचा है।

Advertisement

क्या है केकियस मैक्सिमस का मतलब?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केकियस मैक्सिमस एक क्र‍िप्‍टोकरेंसी है। केकियस मैक्सिमस का जब से मस्‍क ने प्रचार किया है, क्र‍िप्‍टोकरेंसी की कीमत बढ़ गई। बता दें, तक मस्क ने आधिकारिक रूप से इस पोशाक या नाम बदलने के पीछे की असली वजह अबतक नहीं बताई है। खैर, उनके प्रशंसकों और आलोचकों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: BrahMos: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के रक्षा व्यापार में आ सकता है बड़ा उछाल... ब्रह्मोस खरीदने के लिए लंबी कतार, किन देशों ने दिखाई रुचि?

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 17 May 2025 at 22:19 IST