'बिना शर्त सरेंडर करो, सुप्रीम लीडर हम चुनेंगे', ईरान के साथ युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर धमकाया; कहा- अब और कोई डील नहीं होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान को बिना शर्त सरेंडर करने को कहा है।

‘Lay Down Weapons Or Face Certain Death’: Donald Trump Warns 'No. 1 State Sponsor Of Terror' Iran Amid Escalating US-Israel Strikes On Tehran
Donald Trump | Image: Republic

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान को बिना शर्त सरेंडर करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सरेंडर के अलावा अब और कोई डील नहीं होगी।

इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सुप्रीम लीडर को चुनने का अपना बयान दोहराया है। उन्होंने कहा है कि हम ईरान को महान बनाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या लिखा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगी। उसके बाद, और एक महान और स्वीकार्य लीडर के चुनाव के बाद, हम, और हमारे कई शानदार और बहुत बहादुर साथी और पार्टनर, ईरान को बर्बादी के कगार से वापस लाने के लिए बिना थके काम करेंगे, इसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे। ईरान का भविष्य शानदार होगा। ईरान को फिर से महान बनाओ (MIGA!)।"

मध्यस्थता पर ईरान के राष्ट्रपति क्या बोले?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का कहना है कि कुछ देशों ने अमेरिका और इजरायल के साथ जंग खत्म करने के लिए मध्यस्थता की कोशिशें शुरू कर दी हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि कोई भी बातचीत उन लोगों से होनी चाहिए जिन्होंने जंग शुरू की थी।

Advertisement

X पर एक पोस्ट में पेजेशकियन ने लिखा, “कुछ देशों ने मध्यस्थता की कोशिशें शुरू कर दी हैं। साफ-साफ कह दें: हम इस इलाके में हमेशा शांति बनाए रखने के लिए कमिटेड हैं, फिर भी हमें अपने देश की इज्जत और आजादी की रक्षा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। मध्यस्थता उन लोगों से होनी चाहिए जिन्होंने ईरानी लोगों को कम आंका और इस लड़ाई को भड़काया।”

ये भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट में टारगेट पर हमला करने में रूस कर रहा ईरान की मदद: रिपोर्ट

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड