अपडेटेड 14 July 2024 at 14:38 IST
डोनाल्ड ट्रंप पर अटैक, अमेरिका का 'गन कल्चर' चर्चा में...कैसे मिलते हैं हथियार, जान लीजिए नियम-कायदे
America Gun Culture: अमेरिका में नियम 1791 से लागू हैं। लगभग हर वयस्क व्यक्ति बंदूक रख सकता है या उसे अपने साथ रख सकता है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

US Gun Culture: अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जिस तरह गोली चली और जो शरीर के एक हिस्से को छूकर निकली, उसके बाद कहना गलत नहीं होगा कि ये हत्या की एक कोशिश थी। अगर ट्रंप का सिरे एक-दो इंच और इधर-ऊधर होता तो शायद डोनाल्ड ट्रंप अपनी जान भी गंवा देते। इस घटना ने हर किसी को दहला दिया है।
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप पर उस वक्त हमला हुआ, जब वो एक रैली को संबोधित कर रहे थे। कोई कुछ समझ पाता, उसके पहले भाषण के दौरान एक गोली डोनाल्ड ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। ट्रंप ने तुरंत खुद को नीचे झुका लिया, लेकिन कान पर गोली लगने से वो छलनी हो चुका था। चेहरे के एक हिस्से पर खून साफ देखा गया है। फिलहाल एक हमलावर मारा जा चुका है। हालांकि इस हमले ने अमेरिका के 'गन कल्चर' को फिर से एक मुद्दा बना दिया है। वो इसलिए कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
अमेरिका में गन रखने का अधिकार
अमेरिका में लोगों के पास बंदूक होना कोई असामान्य बात नहीं है। लगभग हर वयस्क व्यक्ति बंदूक रख सकता है या उसे अपने साथ रख सकता है। ऐसा करने की अनुमति मिलना व्यक्ति का मूल अधिकार माना जाता है। वो इसलिए है, क्योंकि जब देश की स्थापना हुई थी, तो बंदूक खरीदने और ले जाने का अधिकार संविधान में लिखा गया था, जो कि बुनियादी नियमों की एक सूची है। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि अमेरिका में प्रति 100 में से 88 लोग गन रखते हैं। अमेरिका से हाल ही में आईं रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पिछले कुछ सालों में बंदूक रखने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।
अमेरिका में नियम 1791 से लागू हैं, इसलिए बंदूक खरीदना और रखना कुछ ऐसा है, जो अमेरिकी लोगों को बहुत लंबे समय से करने की अनुमति है। हालांकि, बंदूक रखने के नियम अलग-अलग अमेरिकी राज्यों में अलग-अलग हैं और लोगों को कुछ जगहों जैसे स्कूलों में या उनके आस-पास बंदूक रखने से रोकने के लिए विशेष कानून हैं। कुछ राज्यों में नियम दूसरों की तुलना में कम सख्त हैं। अहम ये है कि अमेरिका में गन खरीदना मुश्किल नहीं है।
Advertisement
अमेरिका में गन खरीदने की उम्र और नियम
अमेरिका का द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) में 18 साल से ऊपर से लोगों को राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने की इजाजत है, जबकि अन्य हथियारों को खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। अमेरिका में गन खरीदने के नियम कायदे कहते हैं कि किसी को बंदूक रखने की अनुमति सिर्फ तभी नहीं दी जा सकती, जब वो एक सजायाफ्ता अपराधी हो, उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कोई बीमारी हो या वो अमेरिकी नागरिक ना हो। भगोड़े, समाज के लिए जो खतरा बने हैं ऐसे लोग,नशे में शामिल लोग, गुंडागर्दी करने वाले भी बंदूक नहीं खरीद सकते हैं। गन खरीदने की प्रक्रिया के तौर पर एक फॉर्म भरना होता है, जिसमें अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है।
Advertisement
'गन कल्चर' पर बाइडेन ने लिया बड़ा फैसला
वैसे अमेरिका में गन कल्चर को बढ़ावा वहां के नेता भी देते रहे हैं। इन नेताओं में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम गिना जाता है। खैर, बीते कुछ समय में अमेरिका में जो बाइडेन प्रशासन ने गन कल्चर को लेकर सख्ती जरूर दिखाई है। अप्रैल 2024 में ही बाइडेन प्रशासन एक नया नियम लेकर आया, जिसे बंदूक हिंसा की समस्या से निपटने की कोशिश के तौर पर देखा गया। ये नियम हथियार बेचने वालों के लिए थे, जिनमें कहा गया कि वो हथियारों की बिक्री करते समय खरीदारों की पृष्ठभूमि की जांच के लिए कहा गया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा था, ‘हम लोगों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।’
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 14 July 2024 at 11:21 IST