अपडेटेड 14 July 2024 at 11:06 IST
ट्रंप पर आत्मघाती हमले से भावुक हुईं बेटी इवांका, बोली- 'मेरे पिता के लिए प्रार्थनाओं का शुक्रिया'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए आत्मघाती हमले को लेकर बेटी इवांका ट्रंप भावुक हो गई। पिता की सुरक्षा के लिए प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद किया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर आत्मघाती हमले के बाद बेटी इवांका ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पिता पर हुए इस हमले से इवांका काफी भावुक हो गई। उन्होंने लोगों को पिता के लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद किया। बता दें, अमेरिकी समयानुसार 13 जुलाई, शनिवार की साढ़े 6 बजे के करीब एक चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में ट्रंप का कान जख्मी हो गया।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने लिखा, "मेरे पिता और आज बटलर, पेनसिल्वेनिया में हुई बेवजह हिंसा के अन्य पीड़ितों के लिए आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मैं सीक्रेट सर्विस और अन्य सभी कानून प्रवर्तन अधिकारियों का आज उनके त्वरित और निर्णायक कार्यों के लिए आभारी हूं। मैं अपने देश के लिए प्रार्थना करना जारी रखती हूं। पापा मैं आपसे प्यार करती हूं, आज और हमेशा।"
हमले के बाद ट्रंप की आई प्रतिक्रिया
अपने ऊपर हुए इस जानलेवा हमले के बाद ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने लिखा, "मैं यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बटलर, पेनसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी पर उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं रैली में मारे गए व्यक्ति के परिवार और साथ ही एक अन्य व्यक्ति के परिवार के प्रति भी जो बुरी तरह घायल हो गया, अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।
उन्होंने लिखा कि यह अविश्वसनीय है कि हमारे देश में ऐसा कृत्य हो सकता है। इस समय शूटर के बारे में कुछ भी पता नहीं है, जो अब मर चुका है। मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। मुझे तुरंत पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि मैंने एक तेज आवाज, गोलियां सुनीं, और तुरंत महसूस किया कि गोली स्कीन को चीरती हुई निकल गई है। बहुत खून बह रहा था, इसलिए मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा था। भगवान अमेरिका को आशीर्वाद दें!"
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 14 July 2024 at 11:04 IST