Iran US War: डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया अमेरिकी झंडे वाला खाड़ी का मैप, ईरान को दे रहे धमकी? क्या हैं इसके मायने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर ईरान के खिलाफ AI-जनरेटेड युद्ध तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इनमें अमेरिकी हमले, ड्रोन स्ट्राइक और ईरान पर कब्जे के दृश्य दिखाए गए। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान को जल्द शांति समझौता करना चाहिए, वरना समय निकल जाएगा।

Donald Trump shares AI-generated Middle East map, full of red arrows pointing to Iran
डोनाल्ड ट्रंप ईरान को दे रहे धमकी? | Image: Truthsocial/realDonaldTrump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनेTruth Social अकाउंट पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में मध्य पूर्व का एक नक्शा शामिल है, जिसमें अमेरिकी झंडे की पृष्ठभूमि पर ईरान को केंद्र में दिखाया गया है। आसपास के देशों जैसे इराक, अफगानिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र से ईरान की ओर तीर इंगित कर रहे हैं। यह इमेज क्षेत्रीय भू-राजनीतिक तनाव को दर्शाती है।

ट्रंप ने Truth Social प्लेटफॉर्म पर कुछ ही घंटों में 20 से अधिक AI-जनरेटेड इमेजेस पोस्ट कीं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली तस्वीर में ईरान का नक्शा दिखाया गया है, जिस पर अमेरिकी झंडा लगा हुआ है और चारों तरफ से तीर ईरान की ओर इशारा कर रहे हैं। इस पोस्ट को ईरान के लिए सीधा खतरा माना जा रहा है।

20 से अधिक AI-जनरेटेड पोस्ट

एक तस्वीर में अमेरिकी ड्रोन ईरानी तेज गति वाली नावों (Fast Boats) पर हमला करते दिखाए गए हैं। कैप्शन था- “BYE BYE, Fast boats”।

एक में अमेरिकी युद्धपोत ईरानी विमान को निशाना बनाते हुए दिखाया गया। इसमें ट्रंप खुद टेबल पर टैप करते हुए “बा बा बा... फायर, बूम” कहते नजर आए।

Advertisement

“Space Force” वाली पोस्ट में ट्रंप को सैटेलाइट्स के बीच और स्पेसक्राफ्ट के कंट्रोल बटन दबाते हुए दिखाया गया, जिसमें मिसाइल हमलों और विस्फोटों के दृश्य भी थे।

ट्रंप ने इन पोस्ट्स के साथ साफ चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा, “ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है। उन्हें बहुत तेजी से कदम उठाने होंगे, वरना उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा। TIME IS OF THE ESSENCE!” उन्होंने ईरान को जल्द शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी है।

Advertisement

बढ़ते तनाव के बीच पोस्ट

यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ रहा है। अप्रैल में हुए सीजफायर के बावजूद दोनों पक्षों के बीच व्यापक समझौता नहीं हो पाया है। ट्रंप लगातार AI जनरेटेड इमेजेस शेयर कर रहे हैं। इनमें अमेरिकी युद्धपोतों द्वारा ईरानी ठिकानों पर हमले और स्पेस वॉरफेयर से जुड़ी तस्वीरें भी शामिल हैं।

दोनों देश में तनाव के कारण

अमेरिका-ईरान तनाव हाल के महीनों में काफी बढ़ गया है। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद इजरायल और अमेरिका के हमलों का सिलसिला शुरू हुआ। इस स्थिति ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz Strait) पर नाकेबंदी जैसी स्थिति पैदा कर दी है, जहां से दुनिया का करीब 20% तेल निर्यात होता है। इससे वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल आया है।

ये भी पढ़ें: Pakistan: ग्वादर पोर्ट इस्तेमाल करने का चीन को लोभ, बदले में 'सेकेंड स्ट्राइक' पनडुब्बी... आसिम मुनीर ने की थी खतरनाक डील, US मीडिया ने खोली पोल

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड