Trump Mcdonalds News: ट्रंप ने मंगवाया बर्गर, खुद किया रिसीव... फिर डिलीवरी करने आई महिला को दिया चौंकाने वाला तोहफा, VIDEO VIRAL

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ओवल ऑफिस में डोरडैश से McDonald’s का ऑर्डर लिया था जहां उन्होंने डिलीवरी लेने आई शेरॉन सिमंस को बड़ी टिप दी।

Trump Mcdonalds News
Trump Mcdonalds News | Image: @PressSec/X

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी को रिसीव करने के मौके का फायदा उठाकर एक राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने सोमवार को अपने ओवल ऑफिस में डोरडैश (DoorDash) से McDonald’s का ऑर्डर लिया था जहां उन्होंने डिलीवरी लेने आई शेरॉन सिमंस को 100 डॉलर की टिप दी। इसी के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी 'No Tax on Tips' पॉलिसी का भी प्रचार कर डाला।

ओवल ऑफिस में डिलीवरी करने के लिए शेरॉन सिमंस आई थीं जो एक डोरडैश ड्राइवर हैं। जब डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें 100 डॉलर की टिप दी, तो वो काफी खुश हो गईं।

डोनाल्ड ट्रंप ने डिलीवरी वुमन को दी टिप

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो डिलीवरी एजेंट दरवाजे पर नॉक करते हुए कहती हैं- ‘मिस्टर प्रेसीडेंट, मेरे पास आपके लिए डोरडैश का ऑर्डर है’। ट्रंप दरवाजे से बाहर आते हैं और डिलीवरी एजेंट से McDonald’s के दो पैकेट ले लेते हैं। फिर रिपोर्ट्स के कैमरे की तरफ देखकर बोलते हैं- ‘ये बनावटी तो नहीं लग रहा न’?

आगे सिमंस ट्रंप को बताती हैं कि ‘नो टैक्स ऑन टिप्स’ पॉलिसी का उन्हें कितना फायदा हुआ है। जब एक रिपोर्टर ने शेरॉन सिमंस से पूछा कि क्या व्हाइट हाउस से अच्छी टिप मिलती है तो इतने में ट्रंप ने तुरंत 100 डॉलर का नोट निकाला जिससे सिमंस काफी खुश नजर आईं और उनका धन्यवाद करने लगीं। 

Advertisement

'ट्रंप की नीति से लाखों लोगों को फायदा'

ट्रंप ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि सिमंस को टैक्स के एक नियम के तहत 11,000 डॉलर ज्यादा मिले हैं, तो उन्होंने डिलीवरी अरेंज की। उन्होंने इसे शानदार टैक्स कटौती बिल बताते हुए कहा- ‘मैंने सुना है कि आपको 11,000 डॉलर ज्यादा मिले हैं क्योंकि टैक्स का बिल बहुत बड़ा था’।

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर भी निशाना साधा और उनकी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे अपनी नीतियों के दम पर चुनाव नहीं जीत सकते। 

Advertisement

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने भी एक्स हैंडल पर इसे लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि कैसे राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा टिप पर टैक्स न लगाने वाले कानून पर साइन करने के कारण, शेरॉन पिछले साल मिली 11,000 डॉलर की टिप का इस्तेमाल अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि कैसे इस नीति से लाखों अमेरिकन को फायदा मिला है। 

उन्होंने लिखा- “नो टैक्स ऑन टिप्स! शेरॉन उन लाखों अमेरिकी कामगारों में से एक हैं जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप की वर्किंग फैमिलीज टैक्स कटौती योजना के तहत इस टैक्स रिफंड सीजन में अपनी जेब में असली पैसा देखने को मिल रहा है। याद रखें: हर डेमोक्रेट ने इस ऐतिहासिक कानून के खिलाफ वोट दिया था!”

ये भी पढे़ंः BIG BREAKING: नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से दिया इस्तीफा, भावुक करने वाले लंबे पोस्ट में क्या कहा?

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड